सौरभ शर्मा विवाद के बाद बदले परिवहन आयुक्त, एडीजी विवेक शर्मा को मिली जिम्मेदारी

Jitendra Shrivastava | Published:
Transport Commissioner ADG Vivek Sharma Photograph: (thesootr)
Transport Commissioner ADG Vivek Sharma
सौरभ शर्मा विवाद के बाद परिवहन आयुक्त बदलकर एडीजी विवेक शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मौजूदा परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह एडीजी विवेक शर्मा को नया परिवहन आयुक्त नियुक्त किया गया है...

BHOPAL. सौरभ शर्मा से जुड़े विवाद के चलते प्रदेश सरकार ने परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मौजूदा परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह एडीजी विवेक शर्मा को नया परिवहन आयुक्त नियुक्त किया गया है।



thesootr


मोहन सरकार ने उठाया बड़ा कदम

सौरभ शर्मा पर हाल ही में विभागीय मामलों और आय से अधिक संपत्ति को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए थे। इसके बाद विपक्ष की ओर से सरकार को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। इन आरोपों के बाद मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने यह कड़ा कदम उठाते हुए उन्हें पद से हटाने का फैसला लिया। माना जा रहा है की नए परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा परिवहन विभाग की छवि सुधारने और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे। सरकार के इस कदम को प्रशासनिक सख्ती और विभागीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय के रूप में देखा जा रहा है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • परिवहन विभाग
  • परिवहन आयुक्त
  • bhopal it raid
  • परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा
  • सौरभ शर्मा
  • bhopal it raid news