फिर सही साबित हुई Thesootr की खनक, सिर्फ हमने बताया सौरभ शर्मा के सरेंडर का सच

Ravi Singh | Jan 27, 2025, 18:52 IST
saurabh sharma surrender truth
मध्य प्रदेश के करोड़पति पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के सरेंडर को लेकर अफवाहें फैलने के बाद thesootr ने सही जानकारी दी। सौरभ ने सरेंडर नहीं किया, जबकि अन्य मीडिया में अफवाहें थीं।

मध्य प्रदेश के करोड़पति पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के सरेंडर को लेकर सोमवार को देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। सबसे पहले खबर ब्रेक करने की होड़ मच गई। मगर इस आपाधापी में भी सिर्फ thesootrही सच साबित हुआ। क्या स्थानीय और क्या नेशनल, सारे मीडिया जब सौरभ शर्मा के सरेंडर की खबरें ब्रेक कर रहे थे, तब thesootr ने अपने पाठकों को बताया- सौरभ ने नहीं किया सरेंडर… जी हां और यही सच साबित हुआ। एक बार फिर हमने अपने विश्वसनीय होने के दावे को साबित किया। और साबित किया कि खबरों की अंधी दौड़ में सिर्फ thesootr ही है, जो अपने पाठकों तक सच्ची सूचनाएं और सटीक विश्लेषण पहुंचाता है।



तीन घंटे से ज्यादा दौड़ी अफवाह देखें टाइम लाइन

सोमवार को सौरभ शर्मा के सरेंडर को लेकर इस तरह चला घटनाक्रम…

2:00 बजे : जानकारी सामने आई कि सौरभ ने 1 बजे कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया। कोर्ट में मीडिया की भीड़ लग गई। इसी के साथ ब्रेकिंग न्यूज की दौड़ भी मच गई।


3:15 बजे : लोकायुक्त डीएसपी वीरेंद्र सिंह टीम के साथ कोर्ट पहुंचे। उन्होंने मीडिया से कहा- थोड़ा इंतजार कीजिए, सब साफ हो जाएगा। लोकायुक्त टीम करीब आधे घंटे बाद रवाना हो गई।


3:24 बजे : thesootr ने पुख्ता जानकारी के साथ बताया कि सौरभ शर्मा ने कोई सरेंडर नहीं किया है। यह सिर्फ अफवाह है। हालांकि सौरभ की पत्नी राधिका जरूर कोर्ट पहुंची है।


3:30 बजे: thesootr में खबर आते ही बड़े मीडिया समूह भी अपनी खबर को पलटने लगे। किसी ने सौरभ के सरेंडर की हैडलाइन पर ? लगाया तो किसी ने द सूत्र को कॉपी करके खबर ही बदल दी।


4:00 बजे : सौरभ कहां है, इसके बारे में स्थिति साफ नहीं हुई। मीडियाकर्मी कोर्ट परिसर में जुटे रहे। आधिकारिक तौर पर किसी ने पुष्टि नहीं की है कि सौरभ कोर्ट पहुंचा या नहीं।



द सूत्र ने बताया सच...

d106949e-731


आइए अब देखें सबसे पहले की होड़ में किस मीडिया ने क्या खबर ब्रेक की थी...

दैनिक भास्कर

c7712271-0e0


आज तक

3e883dba-1fa


इन मीडिया हाउस ने भी करवाया सरेंडर

c0c99a7b-541


fdeb7e26-59d


05c50c5a-da1


thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • Bhopal News
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • bhopal it raid
  • सौरभ शर्मा
  • Saurabh Sharma