सावन के आखिरी सोमवार को करें MP के इन 6 शिव मंदिरों के दर्शन, घर आएगी सुख और समृद्धि
Kaushiki | Published:
1 / 7
सावन का आखिरी सोमवारImage credit : Kaushiki
कल, 4 अगस्त 2025 को सावन महीना का आखिरी सोमवार (सावन का चौथा सोमवार) है, जो भगवान शिव की कृपा पाने का बहुत ही खास दिन है। ऐसे में एमपी में कई ऐसे प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके दर्शन से विशेष पुण्य मिलता है। आइए जानते हैं इन मंदिरों का महत्व और उनके रहस्य। (sawan)
2 / 7
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, उज्जैनImage credit : Kaushiki
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग उज्जैन भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और इसे दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग कहते हैं। यहां बाबा महाकाल राजा की तरह विराजमान हैं, जो भक्तों को सुख-समृद्धि देते हैं। सावन सोमवार को भस्म आरती में शामिल होने से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं और डर खत्म होता है।
3 / 7
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, खंडवाImage credit : Kaushiki
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर ज्योतिर्लिंग नर्मदा नदी के पास 'ॐ' के आकार में बना है, जो इसे बहुत पवित्र बनाता है। यहां भगवान शिव और मां पार्वती का वास माना जाता है। इस मंदिर में दर्शन और नर्मदा में नहाने से पाप धुल जाते हैं और मोक्ष मिलता है।
4 / 7
भोजपुर शिव मंदिर, रायसेनImage credit : Kaushiki
भोजपुर मंदिर को "उत्तरी भारत का सोमनाथ" कहा जाता है, जिसमें दुनिया का सबसे बड़ा अधूरा शिवलिंग है। यह मंदिर राजा भोज ने बनवाया था और इसकी बनावट आज भी एक रहस्य है। सावन सोमवार को यहां जल चढ़ाने से महादेव खुश होते हैं और सारे दुख दूर होते हैं।
5 / 7
चौसठ योगिनी मंदिर, खजुराहोImage credit : Kaushiki
यह खजुराहो का सबसे पुराना मंदिर है, जो देवी काली को समर्पित है और शिव की शक्ति से जुड़ा है। इस मंदिर की संरचना और इसकी ऊर्जा आज भी रहस्यमयी मानी जाती है। सावन सोमवार को यहां दर्शन से नकारात्मकता दूर होती है और अच्छी ऊर्जा आती है।
6 / 7
पशुपतिनाथ मंदिर, मंदसौरImage credit : Kaushiki
यह मंदिर शिवना नदी के पास है और यहां भगवान शिव की आठ मुख वाली अनोखी मूर्ति है। इस मूर्ति के दर्शन से जीवन के हर क्षेत्र में सुख और शांति मिलती है। सावन में, खासकर सोमवार को, यहां भक्तों की बहुत भीड़ रहती है।
7 / 7
ककनमठ मंदिर, मुरैनाImage credit : Kaushiki
यह प्राचीन शिव मंदिर बिना किसी सीमेंट के सिर्फ पत्थरों से बना है, जो इंजीनियरिंग का कमाल है। माना जाता है कि इसे भूत-प्रेतों ने एक रात में बनाया था। सावन सोमवार को यहां आने वाले भक्तों की इच्छाएं पूरी होती हैं और मन को शांति मिलती है।