होटल सयाजी का किचन सील, लाइसेंस रद्द, खाने में मिली थी चूहे, कॉकरोच की गंदगी
इंदौरपांच सितारा होटल सयाजी के किचन की हालत खराब है। पांच सितारा होने के बाद भी सयाजी के पास सेंट्रल की एफएसएसएआई (FSSAI) से खाद्य लाइसेंस नहीं है। इसी के चलते टीम वहां गई थी।
लाइसेंस क्योंकि प्रदेश सरकार से है, इस पर कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर फूड आफिसर मनीष स्वामी की टीम भी साथ में गई थी। दोनों की टीम ने संयुक्त निरीक्षण किया। यहां खामियों की भरमार मिली।
प्रशासन की टीम कर रही किचन सील
कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि शिकायतों के बाद सयाजी होटल की जांच कराई गई थी। इसमें काफी खामियां पाई गई। इसके बाद यहां लाइसेंस रद्द करने के आदेश किए गए हैं और किचन पर भी कार्रवाई के आदेश हुए हैं। कलेक्टर के आदेश के बाद प्रशासन की टीम किचन सील कर रही है।
चूहे और कॉकरोच दोनों की गंदगी मिली
संयुक्त टीम की जांच में स्टोरेज में चूहे और खाना बनने वाले फूड प्लेटफार्म पर कॉकरोच और चूहों की फैलाई गंदगी मिली। उबले आलू पर एक्सपाइरी डेट थी। कुल्फी भी एक्सपाइरी डेट की थी। कुछ खाद्य सामग्री पर फंगस लगा मिला। वहीं 66 किलो नानवेज भी पुराना मिला, जिस पर कोई एक्सपाईरी नहीं थी।
वेज-नानवेज एक साथ स्टोर
वहीं वेज खाने वालों के साथ भी होटल प्रबंधन द्वारा धोखा दिया जा रहा है। यहां पर वेज और नानवेज एक साथ स्टोर पाया गया। वहीं नॉनवेज रखने के लिए फ्रीजर का जो तापमान रहना चाहिए, उससे काफी अधिक था, यानी वह खराब होने की स्थिति में था। वहीं इनके पैकेट पर पैकेजिंग तारीख, बैच नंबर, एक्सपाइरी भी नहीं डली थी। अलग-अलग नानवेज भी एक साथ स्टोर पाया गया।
जांच में लिए कई सैंपल, नोटिस जाएगा
जांच टीम ने यह भी पाया कि बारिश में दीवार से सटकर खाद्य सामग्री नहीं रखी जाती है, लेकिन वहां मौके पर यह सामग्री सटकर रखी गई। इससे खराब होने की आशंका होती है। होटल से पनीर, नानवेज, सौंफ, मसाले आदि सामग्री के सैंपल जांच में लिए गए हैं।
ये भी पढ़ें...
होटल सयाजी के किचन में चूहे और कॉकरोच, वेज-नॉनवेज एक साथ स्टोर, फंगस भी लगा
इंदौर के सयाजी होटल की फर्जी वेबसाइट बनाई, ग्राहक से ठग लिए 28 हजार रुपए
घी, मसाले और नमकीन में मिलावट, राजस्थान में 18 पैक्ड फूड प्रोडक्ट्स पर प्रतिबंध
सेहत से खिलवाड़: MP में बेखौफ घूम रहे मिलावटखोर, कहां अटका 109 करोड़ का बजट