मंत्री शाह को ऐसे कमेंट्स की आदत, कर्नल सोफिया मामले में सुप्रीम कोर्ट ने विजय शाह को लगाई फटकार
सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में शाह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
शुक्रवार, 08 मई को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अभियोजन स्वीकृति देने में हो रही देरी को लेकर राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई है।
जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने गुस्से में कहा बस बहुत हुआ, अब हमारे आदेश का पालन करें।
वाई के दौरान जब सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मंत्री का बचाव करते हुए कहा कि, शायद उनके बयान को गलत समझा गया है। वे महिला अधिकारी की तारीफ करना चाहते थे। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने इसे पूरी तरह से खारिज कर दिया।
चीफ जस्टिस ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। एक राजनेता होने के नाते उन्हें अच्छी तरह से पता है कि महिला अधिकारियों की तारीफ कैसे करनी चाहिए। कोर्ट ने SIT की रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह भी कहा कि मंत्री को ऐसे कमेंट्स करने की आदत है।
मंत्री को ऐसे कमेंट्स करने की आदत
सुन
क्या है विजय शाह का विवादास्पद बयान ?
पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद कर्नल सोफिया कुरैशी ने इस ऑपरेशन पर मीडिया को जानकारी दी थी। इसके बाद महू के रायकुंडा गांव में एक कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने एक बयान (विजय शाह सोफिया कुरैशी बयान) दिया था।
उन्होंने कहा था कि जिन्होंने हमारी बेटियों को विधवा किया, हमने उन्हें सबक सिखाने के लिए उनकी ही एक बहन को भेजा। इस बयान के बाद से ही उनकी कड़ी आलोचना शुरू हो गई थी।
एफआईआर दर्ज करने का आदेश
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस अतुल श्रीधरन ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। उन्होंने यहां तक कहा था अगर अदालत का आदेश लागू करने के लिए जरूरत पड़ी तो मैं नर्क भी एक कर दूंगा।
ये खबरें भी पढ़िए...
विजय शाह का संकट टालने सरकार ला रही Formula, शाह और सोफिया का आमना-सामना
अचानक सामने आए मंत्री विजय शाह, सोफिया कुरैशी केस में फिर मांगी माफी
सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह की माफी पर SC में सुनवाई, कोर्ट बोला- बहुत देर हो गई
सोफिया कुरैशी केस में क्या ऑनलाइन माफी से बच पाएंगे विजय शाह? आज होगी सुप्रीम सुनवाई