स्कूल शिक्षा मंत्री 46 दिन बाद महिला वित्त अधिकारी के सामने झुके

Sandeep Kumar | Nov 09, 2024, 16:49 IST
अंजू सिंह
मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के वित्तीय अधिकारी अंजू सिंह को उनके पहले विभाग में वापस भेज दिया गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह पत्र लिखकर कहा है कि अंजू सिंह लोक शिक्षण संचानालय भेज दिया जावे।

मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के वित्तीय अधिकारी अंजू सिंह को उनके पहले विभाग में वापस भेज दिया गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह पत्र लिखकर कहा है कि अंजू सिंह लोक शिक्षण संचानालय भेज दिया जावे।



WhatsApp Image 2024-11-09 at 13.50.02


ये लगे थे अंजू सिंह पर आरोप

दरअसल मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के कामकाज का रिव्यू करते समय स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह के सामने महिला वित्त महाप्रबंधक की 5 बड़ी अनियमितताएं गिनाई गईं। साथ ही बताया गया कि इन अधिकारी के दो दस्तावेज सामने आए हैं, जिसमें एक में पति राकेश कुमार सिंह हैं तो दूसरे में ऋषि राज वर्मा नाम लिखा है। एक दस्तावेज 8 जनवरी 2024 का है तो दूसरा 10 नवंबर 2017 का है।



WhatsApp Image 2024-11-09 at 13.50.00


अंजू सिंह की सेवाएं वित्त विभाग को लौटा दीं थी

पाठ्य पुस्तक निगम में बड़े पैमाने पर टेंडर व बैंकों को भुगतान किया जाता है। निगम के एमडी विनय निगम ने स्कूल शिक्षा मंत्री के निर्देश के बाद तुरंत महिला वित्त अधिकारी अंजू सिंह की सेवाएं वित्त विभाग को लौटा दीं। साथ ही कहा कि नए अधिकारी को निगम में पदस्थ किया जाए। अंजू सिंह को 26 सितंबर को निगम से रिलीव भी कर दिया गया।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • पाठ्य पुस्तक निगम
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • स्कूल शिक्षा मंत्री
  • स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह
  • वित्तीय अधिकारी अंजू सिंह