मध्य प्रदेश में कृष्ण जन्‍माष्‍टमी पर नहीं रहेगी छुट्टी, जारी किए ये निर्देश

Vikram Jain | Aug 24, 2024, 20:02 IST
Janmashtami school holidays cancelled
मध्‍य प्रदेश में जन्‍माष्‍टमी पर बैंक और अन्य कार्यालयों में छुट्टी रहेंगी, लेकिन स्कूल खुले रहेंगे। जन्माष्टमी पर स्कूलों की छुट्टी कैंसिल कर दी है। इस दिन स्कूलों में जन्‍माष्‍टमी का पर्व मनाया जाएगा।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में जन्‍माष्‍टमी की छुट्टी कैंसिल कर दी है। इस बार कृष्ण जन्माष्टमी (26 अगस्त) पर स्कूलों की अवकाश नहीं रहेगा। इस दिन बैंक और अन्य कार्यालयों में छुट्टी रहेंगी, लेकिन स्कूल खुले रहेंगे। इससे पहले राज्य सरकार ने प्रदेश में 26 अगस्त को जन्माष्टमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था।



स्कूलों में मनाया जाएगा जन्माष्टमी का पर्व

नए आदेश के अनुसार 26 अगस्त को कृष्ण जन्‍माष्‍टमी पर प्रदेश के स्‍कूलों की छुट्टी कैंसिल रहेगी, इस स्कूलों में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। बच्चों को स्कूल आकर पर्व मनाना होगा। सरकार ने इसको लेकर निर्देश जारी किए हैं। अब सरकार के नए फरमान ने इस दिन की छुट्टी को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।



DEO को स्कूलों में आयोजन करने के निर्देश

लोक शिक्षण संचालनालय से जारी आदेश में प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों में कृष्ण जन्माष्टमी मनाए जाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। आदेश के अनुसार जन्माष्टमी पर स्कूलों में छुट्टी नहीं रहेगी बल्कि स्कूलों में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।



प्रभारी मंत्रियों को सीएम ने दिए निर्देश

बता दें कि इस बार प्रदेश में धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक में सभी मंत्रियों को 26 अगस्त को जन्माष्टमी पर अपने प्रभार वाले जिलों में रहकर जन्माष्टमी कार्यक्रमों में शामिल होने और त्योहार को धूमधाम से पर्व मनाने के निर्देश दिए थे।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • Krishna Janmashtami
  • कृष्ण जन्माष्टमी
  • School holidays canceled
  • एमपी में जन्‍माष्‍टमी का पर्व
  • Janmashtami school holidays cancelled
  • एमपी जन्‍माष्‍टमी स्कूलों छुट्टी कैंसिल
  • जन्‍माष्‍टमी पर नहीं रहेगी छुट्टी
  • एमपी में स्कूलों की छुट्टी कैंसिल
  • स्कूलों में मनाई जाएगी जन्‍माष्‍टमी