भोपाल, इंदौर के बाद अब प्रदेश के इन जिलों में बदला स्कूलों का समय

Sourabh Bhatnagar | Dec 13, 2024, 09:29 IST
thesootr
दिसंबर की शुरुआत ठंडी हवाओं, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हुई है। इससे उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गिरते तापमान और शीतलहर के चलते मध्य प्रदेश के कई जिलों में स्कूल टाइमिंग बदली गई है।

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, और पंजाब समेत कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। गिरते तापमान और शीतलहर के चलते मध्य प्रदेश के कई जिलों में स्कूल टाइमिंग बदली गई है। यह कदम बच्चों को सुबह की ठंड से बचाने के लिए उठाया गया है।



बर्फबारी और बारिश से गिरा पारा

दिसंबर की शुरुआत ठंडी हवाओं, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी, और दिल्ली में हल्की बारिश के साथ हुई है। इससे उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने ठंड से बचाव के लिए बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।



ग्वालियर में स्कूलों और आंगनबाड़ियों का समय बदला

whatsapp_image_2024-12-12_at_6.25.40_pm


मंदसौर: स्कूल अब 9 बजे से शुरू

thesootr


मध्य प्रदेश के मंदसौर में शीतलहर के चलते सभी शासकीय और अशासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से कर दिया गया है। कलेक्टर अदिति गर्ग ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।



सीधी: नर्सरी से 8वीं तक बदले समय

सीधी जिले में भी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने स्कूलों का समय बदला है। नर्सरी से कक्षा 8 तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे से 3 बजे तक संचालित होंगी। हालांकि, सीनियर कक्षाओं के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।



शाजापुर और मंडला: स्कूल समय में बदलाव

शाजापुर और मंडला जिलों में बढ़ती ठंड को देखते हुए नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से शुरू होगा। कलेक्टर ऋजु बाफना ने आदेश जारी कर शीतलहर से बचाव के लिए यह फैसला लिया।



भोपाल, इंदौर और रीवा में भी बदले समय

मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों भोपाल, इंदौर और रीवा में भी गिरते तापमान को देखते हुए स्कूलों की समय सारणी में बदलाव किया गया है। इंदौर में भी प्रभारी कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल सुबह 9 बजे के बाद ही लगेंगे। यह आदेश सभी सरकारी, गैर सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए है। दरअसल, ठंड के मौसम में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, इसलिए इस दौरान उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखना और भी जरूरी हो जाता है। इसलिए संबंधित अधिकारियों को इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।



ि


FAQ

  1. मध्य प्रदेश में स्कूलों का नया समय क्या है?
    नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल अब सुबह 9 बजे से संचालित होंगे।
  2. किस जिलों में स्कूल टाइमिंग बदली गई है?
    मंदसौर, सीधी, शाजापुर, मंडला, भोपाल, इंदौर और रीवा में समय बदला गया है।
  3. सीनियर क्लास के लिए क्या समय बदला है?
    फिलहाल सीनियर कक्षाओं का समय पूर्ववत रखा गया है।
  4. मौसम विभाग की क्या सलाह है?
    ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने और बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह दी गई है।
  5. स्कूल का समय क्यों बदला गया है?
    बच्चों को सुबह की ठंड और शीतलहर से बचाने के लिए समय में बदलाव किया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • change in MP school timings
  • भोपाल
  • School timings changed in Bhopal
  • ग्वालियर
  • सीधी
  • Mandsaur
  • शाजापुर
  • मध्यप्रदेश में शीतलहर
  • मध्यप्रदेश के कई शहरों में शीतलहर
  • mandla
  • इंदौर न्यूज हिंदी
  • School timing
  • मध्य प्रदेश स्कूल
  • MP School Timing Changed