भोपाल-इंदौर में सर्दी के कारण स्कूलों का समय बदला, कलेक्टर के आदेश- नर्सरी से पांचवीं तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे से पहले न लगाई जाएं

BP Shrivastava | Nov 28, 2023, 24:00 IST
भोपाल-इंदौर में सर्दी के कारण स्कूलों का समय बदला, कलेक्टर के आदेश- नर्सरी से पांचवीं तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे से पहले न लगाई जाएं
सर्दी की वजह से भोपाल-इंदौर में स्कूलों का समय बदल गया है। दोनों जिलों के कलेक्टर ने आदेश से जारी कर दिया है। सुबह नौ बजे से पहले नर्सरी से पांचवीं तक की कक्षाएं संचालित नहीं होंगी।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में बारिश के बाद कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। सर्दी की वजह से तापमान में भारी गिरावट आई है। राजधानी भोपाल और इंदौर में ठंड बढ़ गई है। साथ ही सुबह के वक्त कोहरा छाया रहा है। ठंड की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है। इसके चलते भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने स्कूलों के समय में बदलाव करने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह इंदौर कलेक्टर इलौयाराजा टी ने भी आदेश जारी किए हैं। दोनों कलेक्टर ने आदेश में कहा कि ठंड के दौरान नर्सरी से पांचवीं तक के स्कूली बच्चों की कक्षाएं सुबह नौ बजे से पहले न लगाई जाएं।



इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी द्वारा जारी किया गया आदेश।



नहीं लगेंगी सुबह 9 बजे से पहले पांचवीं तक की कक्षाएं



भोपाल में कड़ाके की सर्दी पड़ रही और कोहरे के कारण सुबह के समय बिजिविल्टी बहुत कम हो गई है। इसके कारण बुधवार से राजधानी भोपाल में सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों का समय बदल जाएगा। कलेक्टर ने कहा है कि शीतकालीन मौसम की शुरुआत के साथ ही तापमान में गिरावट हुआ है। ऐसे में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा की दृष्टि से स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। भोपाल जिले की कक्षा नर्सरी से कक्षा 5 तक के सारे शासकीय, अशासकीय और सीबीएसई के स्कूल सुबह नौ बजे से पहले नहीं संचालित होंगे। कलेक्टर का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है।



भोपाल के ठंड बढ़ी, तापमान में गिरावट



मध्यप्रदेश में कई जिलों में बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी बालाघाट, सिवनी और छिंदवाड़ा में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही कहा है कि भोपाल में अधिकतम तापमान में भारी गिरावट हुई है। सोमवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी जबरदस्त गिरावट हुई थी। साथ ही तेज रफ्तार ठंडी हवाएं चल रही थीं। इसकी वजह से जन जीवन पर खासा असर पड़ा था। इसी को देखते हुए कलेक्टर ने स्कूल के समय में बदलाव के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही एमपी के अन्य जिलों में भी स्कूलों के समय में बदलाव हो सकता है।



Tags:
  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • भोपाल समाचार
  • School timings changed in Bhopal
  • due to cold
  • schools up to class five will start after 9 am
  • भोपाल में स्कूलों का समय बदला
  • ठंड के कारण पांचवीं तक के स्कूल सुबह नौ बजे के बाद लगेंगे