इंदौर के पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता को आया मंत्री सिंधिया का कॉल, बोले– हो गया अमिताभ की आवाज पर निर्णय

Vishwanath Singh | Jun 24, 2025, 13:44 IST
Sourabh768
बीजेपी के पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने द सूत्र को बताया कि उन्हें सोमवार को सुबह लगभग सवा 11 बजे मंत्री सिंधिया का कॉल आया था। जिसमें उन्होंने फोन पर कहा था कि मैंने दूरसंचार विभाग के अफसरों के साथ बैठक कर ली है।

इंदौर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने ज्ञापन देकर कॉल पर अमिताभ बच्चन के रिकॉर्डेड मैसेज से होने वाली परेशानी बताई थी। उस पर खुद मंत्री सिंधिया ने भी कहा था कि हां इससे मैं भी परेशान हूं। अब अमिताभ की आवाज को लेकर मंत्री सिंधिया ने एक बड़ा निर्णय ले लिया है। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद फोन करके पूर्व विधायक गुप्ता को दी है।



फोन पर यह बोले मंत्री सिंधिया

बीजेपी के पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने द सूत्र को बताया कि उन्हें सोमवार को सुबह लगभग सवा 11 बजे मंत्री सिंधिया का कॉल आया था। जिसमें उन्होंने फोन पर कहा था कि मैंने दूरसंचार विभाग के अफसरों के साथ बैठक कर ली है। इसमें अफसरों को अमिताभ की रिकॉर्डेड आवाज वाले मैसेज को लेकर परेशानी होने की जानकारी दी गई।



WhatM (2)

हो गया बैठक में निर्णय

मंत्री सिंधिया ने फोन पर गुप्ता से यह भी कहा कि– मैंने अफसरों को कहा कि मेरे पास पूरे देश के अलग–अलग हिस्सों से लोग परेशानी को लेकर शिकायत कर रहे है। इस पर मैंनेजल्दी ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अफसरों ने भी कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। उसके बाद बैठक में इसको लेकर ठोस निर्णय भी कर लिया है। अब जल्दी ही इसको लेकर नया बदलाव देखने को मिल जाएगा।



यह खबर भी पढ़ें...DGCA ने एयर इंडिया के तीन अधिकारियों को हटाने का आदेश दिया, लेकिन वजह हादसा नहीं



तब एयरपोर्ट पर अचानक ये बोल पड़े मंत्री सिंधिया

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलने पहुंचे थे। यहां पर गुप्ता ने उनसे कहा कि इमरजेंसी में फोन लगाते हैं तो अमिताभ बच्चन की आवाज सुनाई देती है, लोग परेशान हो रहे हैं। तब मंत्री सिंधया भी बोल पड़े कि हां यह सही बात है, मैं भी इससे परेशान हूं।



11124

मंत्री सिंधिया बोले बहुत लोग शिकायत कर रहे

पूर्व विधायक गुप्ता से ज्ञापन लेने और उनकी बात सुनने के बाद सिंधिया ने उनकी मांग को जायज बताते हुए कहा कि उन्हें पूर्व में कई उपभोक्ताओं से यह शिकायत मिली है। जिसमें कॉलर ट्यून बजने के कारण मोबाइल कॉल कनेक्ट होने में काफी देरी होती है। कई बार कॉल वॉइसमेल पर चले जाता है, जिससे मोबाइल उपभोक्ताओ को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता हैl उन्होंने गुप्ता की मांग को जायज बताते हुए इस पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।



यह खबर भी पढ़ें...SBI Recruitment 2025 : SBI में एंट्री का सुनहरा मौका, 541 पदों पर भर्ती शुरू, करें आवेदन



आखिर क्या है वह घटना, जिससे परेशान गुप्ता को देना पड़ा ज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें...मुंगेली में निवेशकों से 5 करोड़ की ठगी, 8 साल से फरार कंपनी डायरेक्टर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार



मंत्री सिंधिया ने गुप्ता की पीठ पर रखकर ही कर दिए साइन

इंदौर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक ऐसा मौका भी आया जबकि गुप्ता का ज्ञापन पढ़ने के बाद मंत्री सिंधया उस पर साइन करना चाहते थे और पत्र के नीचे कुछ सपोर्ट रखने के लिए देखने लगे। इस पर उन्होंने गुप्ता से कहा कि आप पीछे घूमिए। फिर उन्होंने गुप्ता की पीठ पर ही पत्र को रखकर उसे साइन कर दिया और पत्र को कार्रवाई के लिए अपने अफसरों को दे दिया। यह वाक्या देख वहां पर मौजूद सभी लोग हंसने लगे। इस दौरान यहां पर मौजूद सांसद शंकर लालवानी, मंत्री तुलसी सिलावट महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मधु वर्मा, जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, पूर्व विधायक संजय शुक्ला, दीपक जैन टीनू, आदि भी मौजूद थे।



patr

फोन लगाने पर यह सुनाई देता है मैसेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों के लिए सायबर अवेयरनेस कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत लोगों को फोन लगाने पर फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज में मैसेज सुनाई देता है। उस मैसेज में कहा जाता है कि – देश में हर दिन 6 हजार से भी अधिक लोग सायबर अपाराधियों के हाथाें करोड़ों रुपए गंवा रहे हैं। देखिए किसी को पैसे दोगुने करने की जल्दी होती है। तो कोई जो है अनजाने नंबरों से आए हुए वीडियो कॉल को झट से उठा लेते हैं।



यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में शराब ठेकेदारों ने वसूली अधिक कीमत, 17 दुकानों से भरवाया 43.75 लाख रुपए जुर्माना





Tags:
  • इंदौर
  • बीजेपी
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • सुदर्शन गुप्ता
  • अमिताभ
  • मंत्री