राहुल गांधी के बयान पर संग्राम, ज्योतिरादित्य सिंधिया का पलटवार, बोले- यह दिव्यांगों का अपमान

Rohit Sahu | Jun 06, 2025, 09:43 IST
rahul gandhi schindia
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है। राहुल के लंगड़े घोड़े वाले बयान को लेकर सिंधिया ने उन्हें घेरा है। आइए जानते हैं पूरा मामला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लंगड़े घोड़े वाले बयान को लेकर सिंधिया ने पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि कुछ लोग राजनीतिक विरोध में अब गाली-गलौज की भाषा तक पहुंच गए हैं। सिंधिया ने राहुल के बयान को दिव्यांगजनों का अपमान बताया।



क्या था राहुल गांधी का बयान

राहुल गांधी ने 3 जून मंगलवार को भोपाल के दौरे पर थे। राहुल ने कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत कई महत्वपूर्ण बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय और रविंद्र भवन में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।



अपने संबोधन में राहुल गांधी ने राज्य में पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कई कार्यकर्ताओं की क्षमता को दबाया जा रहा है, लेकिन वे ही बीजेपी को हराने में सक्षम हैं। जब उन्होंने रेस का घोड़ा, बारात का घोड़ा और लंगड़े घोड़े का उदाहरण दिया।



सिंधिया बोले- भगवान का विशेष आशीर्वाद होते हैं दिव्यांगजन

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकलांग शब्द की जगह दिव्यांगजन शब्द को बढ़ावा दिया। दिव्यांग का अर्थ है जिनके पास भगवान का विशेष आशीर्वाद होता है। उन्होंने राहुल गांधी के बयान को असंवेदनशील बताया और कहा कि ऐसे शब्दों का प्रयोग राजनीतिक मर्यादा को ठेस पहुंचाता है।



अमर्यादित भाषा से उजागर होती है मानसिकता: सिंधिया

सिंधिया ने कहा कि कुछ लोग प्रधानमंत्री का सम्मान करने के बजाय अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। यह सिर्फ राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि सामाजिक चेतना का सवाल है। दिव्यांगजनों का अपमान कर कांग्रेस नेता क्या संदेश देना चाहते हैं?



यह भी पढ़ें...सीएम मोहन यादव का रतलाम दौरा आज, संदीपनी स्कूल का करेंगे लोकार्पण, देंगे ये सौगात



पैरा स्विमर सत्येंद्र लोहिया ने भी की आलाोचना

पद्मश्री से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय पैरा स्विमर सत्येंद्र लोहिया ने राहुल गांधी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि राहुल गांधी के शब्द दिव्यांगजनों की भावनाओं को आहत करते हैं और यह शब्दावली अब पुरानी हो चुकी है और कानूनी रूप से भी आपत्तिजनक मानी जाती है। लोहिया ने राहुल गांधी से स्पष्टीकरण की मांग की है और भविष्य में इस तरह की भाषा का उपयोग न करने का अनुरोध किया है।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



BJP | MP News



Tags:
  • MP News
  • राहुल गांधी
  • कांग्रेस
  • BJP
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • दिव्यांग