खरगोन में SDM की गाड़ी ने कार को मारी टक्कर! 2 लोगों की मौत, पांच घायल
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले डायवर्सन रोड पर रविवार सुबह एक स्कॉर्पियो और ईको वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में दो की मौत हो गई है और पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो सेंधवा एसडीएम की बताई जा रही है। हादसे में स्कॉर्पियो चालक बुरी तरह घायल हुआ है। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
कैसे हुआ हादसा?
सड़क पर पैर रखते ही गर्दन तक धंस गई महिला, JCB से निकाला, जानें हैरान करने वाला मामला
जांच में जुटी पुलिस
खबरों की मानें तो ईको कार में सवार लोग बुरहानपुर में शादी समारोह में जा रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में स्कॉर्पियो चालक भी घायल हुआ है। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर एसडीएम बीएस कलेश भी घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। वहीं इस पूरे घटनाक्रम की जांच में पुलिस जुट गई है।
FAQ
- हादसा कब और कहां हुआ?
यह हादसा रविवार सुबह मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के डायवर्सन रोड पर हुआ, जहां स्कॉर्पियो और ईको गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। - हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए?
इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। - हादसा कैसे हुआ और इसकी जांच कौन कर रहा है?
हादसा तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और डायवर्सन रोड से मुड़ रही ईको गाड़ी के बीच हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और एसडीएम भी घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक