गांव वाले बने प्यार के दुश्मन, दूसरी बार घर से भागे प्रेमी जोड़े को पकड़कर गांव लाए और कर दिया ऐसा काम

Jitendra Shrivastava | Jan 27, 2024, 21:27 IST
गांव वाले बने प्यार के दुश्मन, दूसरी बार घर से भागे प्रेमी जोड़े को पकड़कर गांव लाए और कर दिया ऐसा काम
कजिन भाई-बहन एक दूसरे को चाहते थे। उनके परिवार वाले करीबी रिश्तेदारी होने के चलते इस प्रेम प्रसंग के खिलाफ थे।

KHAGONE. खरगोन में गोगावा थाना क्षेत्र के अहीर खेड़ा में आदिवासी युवक-युवती को प्रेम प्रसंग के चलते बाल काटकर प्रताड़ित करने की घटना सामने आई है। इसे लेकर सरपंच पति सहित 8 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। गोगावा थाने के प्रभारी करण सिंह परमार ने बताया कि कल शाम पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सरपंच के पति गबरू, लड़की के माता-पिता समेत कुल आठ रिश्तेदारों के विरुद्ध धारा 147, 294, 323 और 506 में प्रकरण दर्ज किया है।



2 महीने पहले गुजरात भाग गए थे कजिन



अहीरखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि कजिन भाई-बहन एक दूसरे को चाहते थे। उनके परिवार वाले करीबी रिश्तेदारी होने के चलते इस प्रेम प्रसंग के खिलाफ थे। इसके बावजूद वे 2 महीने पहले गुजरात भाग गए। परिवार के लोग उन्हें पुलिस की मदद से गुजरात से पकड़कर वापस अहीर खेड़ा लेकर आए। इसके बाद लड़की की शादी बिस्टान क्षेत्र के किसी अन्य युवक से कर दी गई। इस शादी से लड़की खुश नहीं थी। उसे प्रेमी युवक सुरेश से फोन पर चर्चा करते देख उसके पति ने उसे मारपीट की जिसके चलते वह मायके लौट आई। कुछ दिनों बाद दोनों ने प्लानिंग की और फिर से वे महाराष्ट्र भाग गए। उन्हें फिर से पकड़कर गांव में लाया गया।



दोनों की पिटाई की और बाल काट दिए



दोनों पक्षों के बीच कल पंचायत बैठी। कल अहीर खेड़ा के सरपंच पति गबरू (लड़की का मौसेरा भाई) मामा चमारिया, लड़की के माता-पिता तथा अन्य रिश्तेदारों ने दोनों की पिटाई की और थोड़े बाल काट दिए। जानकारी मिलने पर चौकी प्रभारी यादव तत्काल मौके पर पहुंचे और दोनों को आरोपियों से छुड़ाकर अपनी अभिरक्षा में लेकर गोगावां थाने लेकर आए। यादव ने बताया कि यदि वह तत्काल मौके पर नहीं पहुंचते तो किसी बड़ी घटना को अंजाम दिया जा सकता था। उन्होंने बताया कि उनके पहुंचने पर लड़की और लड़के के बाल काटने आरंभ ही किए गए थे।



लड़की की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है



धर्मेंद्र यादव बताया कि घटना की जानकारी लगने पर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए और लड़की की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि लड़की के मामा चमारिया और एक अन्य आरोपी को आज गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लड़की और लड़के को उनकी मर्जी के मुताबिक जाने दिया गया है।



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Villagers of Khargone became enemies of love
  • villagers became enemies of love
  • lover couple ran away from home for the second time
  • villagers did such a thing with the love couple
  • खरगोन के ग्रामीण प्यार के दुश्मन
  • गांव वाले बने प्यार के दुश्मन
  • दूसरी बार घर से भागा प्रेमी जोड़ा
  • प्रेमी जोड़े के साथ गांव वालों ने किया ऐसा काम