सीहोर में लोकायुक्त की कार्रवाई, पंचायत सचिव के ठिकानों पर दबिश

Siddhi Tamrakar | Dec 26, 2024, 12:51 IST
murlidhar sharma
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा में लोकायुक्त की टीम ने पंचायत सचिव मुरलीधर शर्मा के घर और दुकान पर छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है।

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा में लोकायुक्त की टीम ने पंचायत सचिव मुरलीधर शर्मा के घर और दुकान पर छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है। सुबह 5 बजे लोकायुक्त के एक दर्जन से ज्यादा अधिकारी आष्टा स्थित मुरलीधर शर्मा की "भैरव ट्रेडर्स" दुकान सहित अन्य ठिकानों पर पहुंचे और तलाशी शुरू की।



आय से अधिक संपत्ति का मामला

दबिश के ठिकाने

लोकायुक्त टीम ने आष्टा के साथ बामुलिया मुछाली और कालापीपल में भी मुरलीधर शर्मा के ठिकानों पर दबिश दी है। कार्रवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच हो रही है।आपको बता दें कि लोकायुक्त विभाग की यह कार्रवाई अब भी जारी है और इसके बाद संपत्ति से जुड़े नए खुलासे हो सकते हैं।





thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • सीहोर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • लोकायुक्त
  • latest news
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • आष्टा