ब्रिज निर्माण की खुदाई के दौरान मिट्टी में दबने से तीन मजदूरों की मौत
नफीस खान, सीहोर के बुदनी में सियागहन गांव के पास 22 दिसंबर को बड़ा हादसा हो गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा था। शाम को कुछ मजदूर पुल बनाने के लिए मिट्टी खोद रहे थे। इसी दौरान 4 मजदूर अंदर दब गए। मजदूरों के दबे होने की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने एक मजदूर को घायल हालत में बाहर निकाला जबकि 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
कैसे हुआ हादसा
यह हादसा कैसे हुआ, इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी में बताया जा रहा है कि शियाघान में पुल निर्माण का काम चल रहा था। इस दौरान पास में ही मिट्टी की खुदाई की जा रही थी। तभी अचानक मिट्टी नीचे की ओर धंसने लगी। मजदूर कुछ समझ पाते इससे पहले ही 4 लोग मिट्टी के नीचे दब गए, जिससे यह हादसा हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
एक मजदूर को बचाया
मरने वाले मजदूरों में करण (18), रामकृष्ण उर्फ रामू (32), भगवान लाल शामिल हैं। जबकि घायल की पहचान वीरेंद्र (25) के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचा। जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया लेकिन तब तक 3 मजदूरों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद एक मजदूर को जिंदा बचा लिया गया। घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
क्यों खरीदें 2025 का कैलेंडर, जब TheSootr दे रहा त्योहार और तिथि की सटीक जानकारी
शाहगंज थाना प्रभारी पंकज वाडेकर ने बताया कि सियागहन गांव में एक निर्माण स्थल पर चार मजदूर निर्माण के लिए दूसरी पुलिया के पास मिट्टी खोद रहे थे। तभी अचानक मिट्टी धंस गई और पहले से बनी सड़क की रिटेनिंग वॉल का स्लैब गिर गया। इसमें चार मजदूर दब गए और वहां अफरा-तफरी मच गई। तुरंत जेसीबी मशीनों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया। इसमें एक मजदूर को सुरक्षित बचा लिया गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर 3 मजदूरों को काफी मशक्कत के बाद भी नहीं बचाया जा सका।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक