Seoni Viral Video : भाजयुमो नेता और पुलिस का विवाद, आरक्षक को लाइन अटैच करने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

Deeksha Nandini Mehra | Aug 29, 2024, 09:29 IST
mp news viral video
कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि क्या मध्यप्रदेश में भाजपा के लोग अब कानून व्यवस्था को नियंत्रित करेंगे। आदिवासी समाज से संबंधित पुलिसकर्मी को दंडित किया है, जबकि आरोपी भाजयुमो नेता पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Seoni Viral Video : मध्य प्रदेश के सिवनी में भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मयूर दुबे (Mayur Dubey) और आरक्षक धनराज बरकड़े (constable Dhanraj Barkade) के बीच थाने में बहस हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है। इस विवाद ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है और कांग्रेस ने इस पर तीखा हमला बोला है।



सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मयूर दुबे पुलिसकर्मियों पर दबाव बना रहे हैं, जबकि आरक्षक धनराज बरकड़े वरिष्ठ अधिकारियों के आने तक मयूर दुबे को मिलने की अनुमति देने के लिए कह रहे हैं। इस विवाद के बाद राज्य सरकार ने आरक्षक धनराज को लाइन अटैच कर दिया, जबकि भाजपा नेता मयूर दुबे पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।



कांग्रेस ने उठाए सवाल

कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि क्या मध्यप्रदेश में भाजपा के लोग अब कानून व्यवस्था को नियंत्रित करेंगे। पार्टी ने आरोप लगाया कि आदिवासी समाज से संबंधित पुलिसकर्मी को दंडित किया है, जबकि आरोपी भाजयुमो नेता पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। आदिवासी समुदाय ने एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए मयूर दुबे को जिला बदर करने की मांग की है।



09a844f5b19aef9397069052f6452d35503d03beb55c38ecb83c2707034b1bcf


सुप्रिया श्रीनेत का ट्वीट



मामला क्या है?

कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि 20 अगस्त को फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में आयन खान नामक युवक को हिरासत में लिया गया था। मयूर दुबे थाने पहुंचे और पुलिसकर्मियों पर उस युवक से मिलने का दबाव बना रहे थे। इस दौरान आरक्षक धनराज ने वरिष्ठ अधिकारियों के आने पर ही मिलने देने की बात कही, जिससे दोनों के बीच बहस हुई। इसके बाद 21 अगस्त को एसपी ने आरक्षक धनराज को लाइन अटैच कर दिया, जबकि मयूर दुबे ने घटना की शिकायत की थी।



कांग्रेस का आरोप

आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय उइके ने आरोप लगाया कि आदिवासी समाज से संबंधित पुलिसकर्मी को सजा दी गई है, जबकि भाजयुमो नेता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि पुलिस को भाजपा और भाजयुमो द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है।



आरक्षक का बयान

कांग्रेस के आरोपों के बाद आरक्षक धनराज ने एक वीडियो जारी किया। उन्होंने मयूर दुबे पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा नेता पहले भी अभद्र व्यवहार कर चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिसकर्मी खुद सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा की क्या गारंटी है?



लाइन अटैच की कार्रवाई के बाद आरक्षक ने वीडियो जारी कर खुद को बेकसूर बताया।


आरक्षक धनराज बरकड़े



कांग्रेस का ट्वीट

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को X पर ट्वीट किया, जिसमें भाजपा सरकार पर पक्षपात करने का आरोप लगाया गया। कांग्रेस ने लिखा- सिवनी में एक आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ा कर भाजयुमो का मयूर दुबे खुद को कब्जे में लेने पर आमादा हो गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव इस मामले की जानकारी रखते होंगे, लेकिन भाजपा नेता गुंडागर्दी की परंपरा को निभा रहे हैं।



68bd1de9ac62ce45c89549fb1af0afae50708248301299511c8b3a9408fb9ed7


मध्य प्रदेश कांग्रेस का ट्वीट



कांग्रेस जिला अध्यक्ष की मांग

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने भाजपा के नेताओं से कहा कि वे अपने कार्यकर्ताओं को मर्यादा में रहने की शिक्षा दें और आदिवासी समाज के पुलिसकर्मी की बहाली की जाए।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP Congress
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश कांग्रेस
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • Mp news in hindi
  • मध्य प्रदेश न्यूज हिंदी
  • Supriya Shrinate
  • Seoni Viral Video
  • सिवनी वायरल वीडियो
  • भाजयुमो नेता मयूर दुबे
  • आरक्षक लाइन अटैच