नाम, शौहरत और पैसे की चाहत, KGF फिल्म के रॉकी को देखकर चार को उतारा मौत के घाट, कोर्ट ने चौथी बार सुनाया फैसला
फिल्म KGF से प्रेरित होकर जल्दी फेमस और पैसे कमाने की चाहत में एक शख्स ने बेकसूर लोगों की हत्या की। अब इस सीरियल किलर को मध्य प्रदेश की सागर कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इससे पहले इस आरोपी को तीन अन्य हत्याओं के मामलों में भी उम्रभर की सजा हो चुकी है। यह सनकी किलर सागर और भोपाल में रात के अंधेरे में चौकीदारों की हत्याएं करता था।
सीरियल किलिंग में माहिर है आरोपी
ये भी पढ़िए... भोपाल में एक बार फिर पकड़ाई नशे की बड़ी खेप, रेलवे स्टेशन पर विदेशी महिला से 4 करोड़ की ड्रग्स बरामद
हत्या को लगातार अंजाम देता रहा शिवप्रसाद धुर्वे
सीरियल किलर शिवप्रसाद धुर्वे ने सागर में कुछ ही दिनों के भीतर रात के समय तीन चौकीदारों की सोते हुए हत्या की थी। इसके अलावा एक चौकीदार को जान से मारने की नियत से तवा मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इन घटनाओं के बाद, वह सागर से भागकर भोपाल पहुंचा। यहां उसने एक मार्बल फैक्टरी में चौकीदार की हत्या कर दी। इन सभी मामलों में पहले ही सागर और भोपाल की अदालतें उसे तीन बार उम्रभर की सजा दे चुकी थीं।
सागर के जिला अभियोजन के मीडिया प्रभारी सौरभ डिम्हा ने कोर्ट के फैसले की जानकारी दी और बताया कि अभियोजन पक्ष ने सीरियल किलर के खिलाफ सबूत पेश करते हुए उसे मृत्युदंड देने की मांग की थी। हालांकि, कोर्ट ने सुनवाई के बाद उसे आजीवन कारावास और आर्थिक दंड से दंडित किया।
निशाने पर पुलिस भी
जब पुलिस ने शिवप्रसाद को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। इस दौरान उसने बताया कि आरोपी फिल्म "KGF" के रॉकी से प्रभावित था और जल्द से जल्द नाम, शौहरत और पैसे की चाहत में था। उसने सुरक्षागार्डों की हत्या करके दुनिया में नाम कमाने का प्लान बनाया था और इसके बाद पुलिस को भी निशाना बनाने की योजना बनाई थी। लेकिन उससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया। शिवप्रसाद एक छोटे से गांव में गरीब परिवार में पला-बढ़ा था और घर से भागकर गोवा, मुंबई समेत अन्य शहरों में काम कर चुका था।
FAQ
- शिवप्रसाद धुर्वे ने कितनी हत्याएं की थीं?
शिवप्रसाद धुर्वे ने अगस्त 2022 में सागर और भोपाल में चार चौकीदारों की हत्याएं की थीं। इसके अलावा उसने एक चौकीदार को जान से मारने की कोशिश भी की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। - शिवप्रसाद को क्यों गिरफ्तार किया गया था?
शिवप्रसाद धुर्वे को गिरफ्तार करने का कारण उसकी लगातार हत्याएं थीं। उसने KGF फिल्म से प्रेरित होकर अपने शिकारों को चुना और पुलिस को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। पुलिस ने उसे पकड़ा और उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। - क्या शिवप्रसाद ने अपनी हत्याओं का कारण बताया था?
हां, शिवप्रसाद ने अदालत में यह स्वीकार किया था कि वह KGF फिल्म के रॉकी से प्रेरित था। फिल्म के मुख्य पात्र की तरह वह भी जल्दी शौहरत और पैसे की चाहत में था और उसने चौकीदारों को अपना शिकार बनाया।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩