शिवराज सरकार के 32 पूर्व मंत्रियों के निजी स्टाफ की सेवाएं मूल विभाग को लौटाई गईं

BP Shrivastava | Dec 16, 2023, 24:00 IST
शिवराज सरकार के 32 पूर्व मंत्रियों के निजी स्टाफ की सेवाएं मूल विभाग को लौटाई गईं
मध्यप्रदेश में बीजेपी की नई सरकार बनाने के साथ ही बदलाव शुरू हो गया है। जिसके तहत शिवराज सरकार में रहे 32 कैबिनेट और राज्य मंत्रियों के निजी स्टाफ की सेवाएं उनके मूल विभागों को लौटा दी हैं।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में बीजेपी की नई सरकार बनाने के साथ ही बदलाव शुरू हो गया है। जिसके तहत शिवराज सरकार में रहे 32 कैबिनेट और राज्य मंत्रियों के निजी स्टाफ की सेवाएं उनके मूल विभागों को लौटा दी हैं। इन अधिकारी-कर्मचारियों को सेंट्रल स्टोर में सामान वापस करने और दस्तावेजों के ट्रांसफर के लिए 10 दिन का समय दिया गया है।



कर्मचारियों को उनके मूल विभागों में भेजा



सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में 13 दिसंबर को आदेश जारी किए गए। संभावना है नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जल्द मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा। और नए सिरे से मंत्रियों के स्टाफ की नियुक्तियां की जाएंगी। सामान्य नियमानुसार नई विधानसभा के गठन पर पुराने मंत्री अपने निजी स्टाफ की सेवाएं उनके मूल विभागों को वापस कर देते हैं।



सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश



order 1.jpg


Order page 2.jpg


Order Page 3.jpg


Order Page 4.jpg


Order Page 5.jpg


Order Page 6.jpg


Order Page 7.jpg


Order page 8.jpg


Order Page 9.jpg


Order page 10.jpg


Order Page 11.jpg


प्रशासन के आदेश के मायने



एमपी में बीते 18 साल से शिवराज सिंह चौहान की सरकार सत्ता में थी। जिससे अधिकतर अफसर एक ही जगह पर लम्बे समय से पदस्थ थे। डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद पूर्व मंत्रियों के निजी स्टाफ को उनके मूल विभागों में भेजा गया है। इससे सीएम यादव ने मैसेस दिया है कि सरकार में अब सब नए सिरे से होगा।



15 महीने कमलनाथ की रही थी सरकार



2018 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया था और कमलनाथ मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन 15 महीने बाद कमलनाथ की सरकार अल्पमत में आ गई थी। उसके बाद फिर बीजेपी की ओर से शिवराज सिंह चौहान ने सरकार बना ली थी।



Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • Former CM Shivraj Singh Chauhan
  • पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • Staff of former ministers removed in MP
  • How many ministers' staff removed
  • एमपी में पूर्व मंत्रियों का स्टाफ हटाया
  • कितने मंत्रियों का स्टाफ हटाया