पटवारी ने युवती से कहा, ‘LOVE YOU’, होटल में मिलते हैं, तुम्हारे लिप्स चाहिए
समझें क्या है पूरा मामला...
- पटवारी पर अश्लील चैट और रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप।
- होटल में मिलने का दबाव, युवती पहुंची कलेक्टर के पास।
- जमीन का काम अटकाने का आरोप, जांच की मांग।
- 15 हजार दे चुकी, 5 हजार बाकी होने का दावा।
- सहयोगी पर जान से मारने की धमकी का आरोप।
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक पटवारी पर युवती से आपत्तिजनक वॉट्सऐप चैट करने का आरोप लगा है। युवती का दावा है कि पटवारी ने बातचीत के दौरान अश्लील संदेश भेजे और उसे परेशान किया।
चैट में कथित तौर पर ‘LOVE YOU’, ‘तुम्हारी लिप्स चाहिए’ और ‘होटल में मिलते हैं, तुम अच्छी लगती हो’ जैसे मैसेज सामने आए हैं। युवती ने पटवारी पर अभद्र बातचीत के साथ-साथ जमीन के काम के बदले 20 हजार रुपए रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया है। मामले की शिकायत और जांच को लेकर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
कौन हैं दोनों पक्ष
आशीष सोनकर सोहागपुर तहसील के हल्का नंबर 72 में पटवारी के पद पर तैनात हैं। शिकायतकर्ता युवती सोहागपुर थाना क्षेत्र की निवासी है। उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। ग्राम पंचायत चापा में उसकी पुश्तैनी जमीन है।
जमीन के काम से शुरू हुआ मामला
युवती के मुताबिक उसने जमीन संबंधी काम और जाति प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए पटवारी से संपर्क किया था। उसका आरोप है कि इसी दौरान पटवारी ने 20 हजार रुपए की मांग रखी। युवती का दावा है कि वह 15 हजार रुपए नकद दे चुकी है, बाकी 5 हजार रुपए अभी देना बताया गया।
चैट में अश्लील बातचीत का आरोप
शिकायत के मुताबिक पटवारी ने चैट में युवती से मिलने की बात कई बार दोहराई। कथित चैट में मिलने की जगह होटल तय करने की बातचीत भी सामने आई है। युवती का आरोप है कि पटवारी ने उसकी तारीफ करने वाले और आपत्तिजनक संदेश भेजे। युवती ने इसे परेशान करने वाला रवैया बताया है।
पांच महीने से परेशानी का आरोप
युवती का कहना है कि वह दिसंबर से इस मामले में परेशान हो रही है। उसने आरोप लगाया कि मदद के नाम पर बार-बार दबाव बनाया गया। जब उसने विरोध जताया तो कथित तौर पर मिलने और समझाने की बात कही गई।
शिकायत की चेतावनी पर बहस
युवती के मुताबिक जब उसने कलेक्टर से शिकायत की बात कही, तो पटवारी की ओर से एतराज जताया गया। चैट में इस विषय पर दोनों के बीच तीखी बहस होने का दावा किया गया है। युवती का कहना है कि गलत संदेश उसकी ओर से नहीं, बल्कि पटवारी की ओर से भेजे जाते थे।
शिकायत के बाद काम रोकने का आरोप
युवती का आरोप है कि शिकायत की चेतावनी के बाद उसका जमीन संबंधी काम रोक दिया गया। जाति प्रमाण-पत्र भी नहीं बनाया गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि पटवारी के सहयोगी रवि ने शिकायत न करने के लिए दबाव डाला और जान से मारने की धमकी दी।
कलेक्टर के पास दूसरी बार शिकायत
युवती के अनुसार उसने पहले भी 22 अगस्त को कलेक्टर के सामने शिकायत और सबूत रखे थे। सोमवार को उसने दोबारा शिकायत की। इस बार उसने वॉट्सऐप चैट, स्क्रीनशॉट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की जांच कराने की मांग की। युवती चाहती है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।
पटवारी का पक्ष
मामले में पटवारी आशीष सोनकर से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया। उन्होंने बाद में बात करने की बात कहकर फोन काट दिया। अभी तक उनकी ओर से आरोपों पर विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
ये खबरें भी पढ़ें...
एमपी के पचमढ़ी में 17 साल की छात्रा से गैंगरेप: जिप्सी से बांधकर दरिंदगी
इंदौर पुलिस में फेरबदल, 3 TI बने DSP; तीन बड़े थानों को मिले नए प्रभारी
UCC में आदिवासियों को छूट तो मुस्लिम समाज को क्यों नहीं? उठी नई बहस
खाद उठाव के आंकड़ों ने बढ़ाई हलचल, अब सिस्टम पर होगी सीधी निगरानी