पहली ही रात दुल्हन को देख उड़ गए दूल्हे के होश, फिर जो हुआ...
समझें क्या है पूरा मामला...
- शाजापुर में दुल्हन के थर्ड जेंडर (थर्ड जेंडर कैटेगरी) होने का आरोप लगाया गया है।
- युवक की शादी 29 जून 2026 को राजगढ़ जिले की युवती से हुई थी।
- शादी के बाद दुल्हन लगातार तबीयत खराब होने की बात कहती रही थी।
- शक होने पर ससुराल पक्ष ने जांच-पड़ताल की और विवाद खड़ा हो गया था।
- पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मध्यप्रदेशके शाजापुर जिले में शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक युवक के परिवार का आरोप है कि जिस युवती से उसके बेटे की शादी कराई गई, वह वास्तव में थर्ड जेंडर है।
मामला सामने आने के बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद हो गया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा माजरा?
जानकारी के मुताबिक शाजापुर के रहने वाले 28 वर्षीय युवक की शादी 29 जून को राजगढ़ जिले की एक युवती से से हुई थी। शादी हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी।
परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही दुल्हन लगातार अपनी तबीयत खराब होने की बात कहती रही थी। इसी वजह से ससुराल वालों को उसके व्यवहार पर शक होने लगा था।
तबीयत खराब होने के बहाने से बढ़ा शक
परिजनों के अनुसार, दुल्हन के व्यवहार और उसकी हरकतों को देखकर उन्हें संदेह हुआ था। इसके बाद परिवार ने अपने स्तर पर जांच-पड़ताल की थी।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि जांच के दौरान उन्हें पता चला कि जिस युवती से शादी हुई है, वह थर्ड जेंडर है। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद शुरू हो गया था।
यह दावा पीड़ित परिवार का है। मामले की जांच पुलिस कर रही है और अंतिम तथ्य जांच के बाद ही स्पष्ट होंगे।
पुलिस ने क्या कहा?
पीड़ित परिवार कोतवाली थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की वैधानिक जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये खबरें भी पढ़िए...
सुहागरात की रात स्पाइडर-वुमन बनी दुल्हन, छत से लगाई छलांग, गहने लेकर फरार
शादी के एक दिन पहले मुस्लिम युवक के साथ दुल्हन के गहने लेकर फुर हुई बहन
मैं किसी और से प्यार करती हूं...सुहागरात पर दुल्हन का हाईवोल्टेज ड्रामा, पति से बनाई दूरी
लुटेरा दूल्हा: डॉक्टर, वकील और अफसर महिलाओं को लगाया करोड़ों का चूना