महिला टीचर की शर्मनाक हरकत, शराब पीकर टीचर पहुंची स्कूल स्कूल, स्टाफ से की गाली-गलौज

Sanjay Dhiman | Jun 25, 2025, 18:41 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश के धार जिले के एक सरकारी स्कूल में नशे में धुत महिला शिक्षिका ने स्कूल स्टाफ और मजदूरों से अभद्रता की। घटना का वीडियो वायरल होते ही हरकत में आए शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शिक्षिका को निलंबित कर दिया है।

प्रदेश के धार जिले के एक सरकारी स्कूल में पढाने वाली शिक्षिका का नशे में बहकने और विद्यालय में हंगामें का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियों में नशे में चूर शिक्षिका अपने ही स्कूल के स्टाफ व मजदूरों से अभद्रता करती दिखाई दे रही है। यह घटना 23 जून को मनावर विकासखंड के सिंगाना गांव स्थित एक एकीकृत विद्यालय में हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इसके बाद प्रशासन हरकत में आया। महिला शिक्षिका को तुरंत निलंबित किया गया और मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई।



स्कूल परिसर में किया हंगामा, स्टाफ से बदसलूकी

इस घटना में महिला शिक्षिका ने न केवल स्कूल के स्टाफ से बदसलूकी की, बल्कि वहां काम कर रहे मजदूरों से भी अभद्र भाषा में बात की और विद्यालय परिसर में हंगामा कर दिया। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि शिक्षिका नशे की हालत में है और पूरी तरह से असंयमित व्यवहार कर रही है।



यह खबरें भी पढ़ें...



मलेरिया को मात दे रहा छत्तीसगढ़, बस्तर से निकला सफलता का मॉडल, अब 21 जिलों तक पहुंचा अभियान



आत्मानंद स्कूल रायगढ़ में फेल होने पर कक्षा में बैठने से रोका, डीईओ से शिकायत



बीईओ और बीआरसी ने की जांच, शिक्षिका निलंबित

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए महिला शिक्षिका को निलंबित कर दिया। ट्राइबल एजुकेशन विभाग के सहायक आयुक्त नरोत्तम वरकड़े ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने बीआरसी किशोर कुमार के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम का गठन किया। इस टीम में बीआरसी के साथ ब्लाॅक एजुकेशन आफिसर को भी शामिल किया गया। टीम ने अपनी प्राथमिक जांच में मामला सही पाया, टीम की प्रारंभिक जांच के बाद विवादित शिक्षिका को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। टीम की विस्तृत जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



शिक्षिका पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

नरोत्तम वरकड़े ने कहा कि विभागीय जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही इस मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि शैक्षिक संस्थानों में इस प्रकार का अमर्यादित और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाज में इस घटना को लेकर भारी नाराज़गी देखी जा रही है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकाें व गांव के लोगों ने उक्त शिक्षिका को स्कूल से हटाने की मांग भी की है।


उनका कहना है कि बच्चों को शिक्षा देने वाले शिक्षक ही यदि नशे की हालत में विद्यालय पहुंचकर अशोभनीय कार्य करें, तो इससे विद्यार्थियों पर गलत प्रभाव पड़ सकता है।



यह खबरें भी पढ़ें...



महासमुंद में दंपत्ति ने मांगी इच्छामृत्यु की इजाजत, कलेक्टर-एसपी को सौंपा आवेदन



MP Weather Alert: भोपाल-इंदौर में झमाझम बारिश, आष्टा में सड़कें बनीं तालाब ! 16 जिलों में रेड अलर्ट



अन्य स्कूलों में करवाई जाएगी शिकायतों की जांच

स्कूल में महिला शिक्षिका का शराब के नशे में पहुंचने को विभाग ने गंभीरता से लिया है। विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पूरे जिले में जहां-जहां से शिकायतें मिली है उनकी भी जांच करवाई जाएगी। साथ ही इस मामले में भी अनुशासनात्मक व कानूनी कार्रवाई को लेकर भी विभाग विचार कर रहा है।



thesootr links



दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧





Tags:
  • शिक्षा विभाग
  • धार
  • महिला
  • जिला शिक्षा अधिकारी
  • अभद्रता