पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन

Sanjay Gupta | Published:
शेरेटन ग्रैंड पैलेस पर इंदौर निगम का ढाई लाख स्पॉट फाइन।
Indore Municipal Corporation imposed a ₹2.5 lakh spot fine on Sheraton Grand Palace for improper waste disposal and violation of solid waste management rules.
INDORE. इंदौर के पांच सितारा होटल शेरेटन ग्रैंड पैलेस पर बड़ी कार्रवाई हुई है। इसमें पाया गया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। गीले कचरे का सही तरह से निपटान नहीं किया जा रहा है। इंदौर नगर निगम ने ढाई लाख रुपए का स्पॉट फाइन किया है।

इंदौर के पांच सितारा होटलों के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा की टीम लगातार जांच कर नोटिस थमा रही है। अब नगर निगम इंदौर की भी सख्ती हुई है। इसमें होटल शेरेटन ग्रैंड पैलेस पर कार्रवाई की गई।



निरीक्षण में मिली गंदगी

बायपास स्थित होटल में निगम की सफाई टीम ने जांच की। इसमें पाया गया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। गीले कचरे का सही तरह से निपटान नहीं किया जा रहा है। यहां नियमानुसार OWC (Organic Waste Converter) मशीन का उपयोग होना चाहिए। इससे गीले कचरे को खाद में बदला जाता है, लेकिन यह नहीं किया जा रहा है।



ढाई लाख का स्पॉट फाइन

मौके पर ही निगम के अधिकारियों ने होटल पर गंदगी फैलाने पर ढाई लाख का स्पॉट फाइन किया। कार्रवाई अपर आयुक्त के आदेश पर जोन 22 के वार्ढ 36 की टीम ने की। इसमें सीएसआई अनिकेत सिंह, विकास कुमार मिश्रा और एससीएसआई पियूष सेंगर शामिल थे। टीम ने बताया कि होटल प्रबंधन कचरे का गलत तरीके से निपटान कर रहा था।



शेरेटन ग्रैंड पैलेस पर इंदौर निगम का ढाई लाख स्पॉट फाइन।
Indore Municipal Corporation imposed a ₹2.5 lakh spot fine on Sheraton Grand Palace for improper waste disposal and violation of solid waste management rules.

क्या होती है ओडब्ल्यूसी

OWC (Organic Waste Converter) मशीन का उपयोग करके गीले और जैविक कचरे को केवल 24 से 48 घंटों में उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद में बदला जा सकता है। रोज जहां अधिक मात्रा में कचरा निकलता है, वहां यह मशीन लगाना अनिवार्य है जिससे कचरे का सही निपटान हो सके।



इंदौर सफाई में लगातार नंबर वन

उल्लेखनीय है कि सफाई को लेकर इंदौर में लगातार सख्ती होती है। इसी के चलते इंदौर लगातार नंबर वन है। अब केंद्र द्वारा भी सबसे साफ शहरों के बीच सफाई की स्वच्छता लीग होती है। इसमें भी इंदौर सिरमौर बना था। यानी पूरे देश में लगातार इंदौर नंबर वन है। यहां पर सार्वजनिक तौर पर थूकने, गंदगी फैलाने पर लगातार स्पाट फाइन की कार्रवाई होती है।



FAQ:



  1. इंदौर के होटलों पर कार्रवाई क्यों की जा रही है?
    इंदौर के होटलों पर प्रशासन और खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा लगातार जांच की जा रही है, जिसमें गंदगी और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के उल्लंघन की वजह से कार्रवाई की जा रही है।
  2. OWC मशीन क्या होती है और इसका महत्व क्या है?
    OWC (Organic Waste Converter) मशीन गीले और जैविक कचरे को 24 से 48 घंटों में उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद में बदलने का कार्य करती है, जिससे कचरे का सही निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।
  3. इंदौर सफाई में कैसे नंबर वन बना हुआ है?
    इंदौर सफाई के मामले में लगातार सख्ती के चलते और सार्वजनिक तौर पर गंदगी फैलाने पर स्पॉट फाइन की कार्रवाई की वजह से देश में लगातार नंबर वन बना हुआ है।
Tags:
  • शेरेटन ग्रैंड पैलेस
  • इंदौर नगर निगम
  • स्पॉट फाइन
  • गंदगी
  • कचरा प्रबंधन
  • स्वच्छता
  • ठोस अपशिष्ट
  • Sheraton Grand Palace
  • Indore Municipal Corporation
  • Waste Management