शिवपुरी हादसा : फाइटर जेट से गिरी भारी चीज से मकान ध्वस्त, Air Force ने मांगी माफी, जांच शुरू

Sourabh Bhatnagar | Apr 26, 2025, 08:12 IST
shivpuri-airforce-incident-house-collapse
शिवपुरी के पिछोर में वायुसेना के फाइटर प्लेन से कोई वस्तु गिरने से मकान ध्वस्त हो गया है। मामले में वायुसेना ने खेद जताते हुए जांच शुरू की है।

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी (Shivpuri) जिले के पिछोर (Pichhore) कस्बे में शुक्रवारको एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। टीचर मनोज सगर (Manoj Sagar) के घर पर अचानक एक भारी वस्तु गिरने से मकान ध्वस्त हो गया। घटना ठाकुर बाबा कॉलोनी (Thakur Baba Colony) में हुई, जहां अचानक तेज आवाज सुनकर इलाके के लोग घरों से बाहर निकल आए।



फ्लाइट से गिरा पार्टिकल.


हादसे के समय मकान में मौजूद थे परिवारजन

हादसे के वक्त मकान मालिक मनोज सगर अपने परिवार के साथ भोजन कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही ऊपर से वायुयान (Aircraft) की आवाज आई, वैसे ही अचानक किसी भारी वस्तु के गिरने से पूरा घर हिल गया और देखते ही देखते मकान जमींदोज हो गया। सौभाग्य से इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। केवल उनकी पत्नी को मामूली चोट आई है।



शिवपुरी के पिछोर में लोग बोले- फाइटर प्लेन से गिरी वस्तु से मकान के दो कमरे गिरे, 8 फीट गहरा गड्ढा ह


स्थानीय लोगों की आशंका: वायुसेना का जुड़ाव

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे से ठीक पहले एक वायुयान मकान के ऊपर से उड़ता हुआ नजर आया था। पिछोर क्षेत्र ग्वालियर एयरबेस (Gwalior Airbase) के नजदीक है, जहां अक्सर वायुसेना के लड़ाकू विमान (Fighter Jets) अभ्यास करते हैं। हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद वायुसेना द्वारा युद्धाभ्यास की गतिविधियां भी तेज कर दी गई हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों को आशंका है कि मकान पर गिरी वस्तु वायुसेना के विमान से जुड़ी हो सकती है।



Untitled-1-copy-502-300x169-849977


वायुसेना ने जताया खेद, शुरू की जांच

April 25, 2025



प्रशासनिक कार्रवाई

पिछोर के एसडीओपी प्रशांत शर्मा (SDOP Prashant Sharma) ने जानकारी दी कि मकान पर गिरा पार्टिकल भारी था और यह किसी वायुयान से गिरा हो सकता है। मामले की जांच जारी है और ग्वालियर एयरबेस से संपर्क साधा गया है। वायुसेना की टीम जल्द मौके पर पहुंचकर गिरी हुई वस्तु की पहचान और जांच करेगी।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



शिवपुरी हादसा | वायुसेना का फाइटर जेट | वायुसेना न्यूज | शिवपुरी पिछोर न्यूज | MP News



Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी पिछोर न्यूज
  • भारतीय वायुसेना
  • Gwalior airbase
  • वायुसेना न्यूज
  • वायुसेना
  • वायुसेना का फाइटर जेट
  • शिवपुरी हादसा