केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के चाचाजी का निधन, शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के चाचा चैन सिंह चौहान ( Chain Singh ) का निधन हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा 22 निखिल होम्स कुंजन नगर भोपाल से नर्मदा घाट जैत के लिए दोपहर 2 बजे निकलेगी। चैन सिंह चौहान का अंतिम संस्कार शाम 4 बजे जैत घाट पर होगा। शिवराज के चाचा के निधन की जानकारी विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने दी है।
विधायक मुकेश टंडन का ट्वीट
मुकेश टंडन ने चैन सिंह चौहान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा-
पूर्व मुख्यमंत्री एव केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के चाचा, पूर्व अध्यक्ष नगर निगम भोपाल सुरजीत सिंह चौहान एवं कुलदीप सिंह चौहान के पूज्य पिता चैन सिंह चौहान जी का आज स्वर्गवास हो गया है।
उनकी अंतिम यात्रा 22 निखिल होम्स कुंजन नगर भोपाल से नर्मदा घाट जैत के लिए दोपहर 2 बजे प्रस्थान करेंगी, उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे जैत घाट पर होगा। ओम शांति:
पूर्व सीएम ने किया ट्वीट
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक