BIG BREAKING : मध्य प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी, शिवराज सिंह चौहान ने सोयाबीन की एमएसपी पर खरीदी की मंजूरी दी, The Sootr ने उठाया था मुद्दा
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी खुशखबरी दी है। शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के किसानों को सोयाबीन एमएसपी पर खरीदी की अनुमति दी। यह निर्णय मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट द्वारा किए गए प्रस्ताव के बाद लिया गया। मध्य प्रदेश के सोयाबीन किसानों और msp पर खरीदी का मुद्दा द सूत्र ने एक दिन पहले ही उठाया था। आज इसपर शिवराज सिंह चौहान ने मंजूर दे दी है।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
शिवराज ने किया ट्वीट
शिवराज सिंह चौहान ने सोयाबीन की एमएसपी पर खरीदी की मंजूरी की जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- कृषि और किसान कल्याण प्रधानमंत्री मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारे लिए किसानों की सेवा करना भगवान से प्रार्थना करने जैसा है। हाल ही में, मध्य प्रदेश के किसान चिंतित थे क्योंकि सोयाबीन एमएसपी से कम कीमत पर बिक रहा था।
MP को सोयाबीन एमएसपी पर खरीदी की अनुमति
पहले हमने महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों को एमएसपी पर सोयाबीन खरीदने की अनुमति दी। कल रात हमें मध्य प्रदेश सरकार से इसी पर प्रस्ताव मिला। हमने उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब मध्य प्रदेश के किसानों को चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। उनका सोयाबीन एमएसपी पर खरीदा जाएगा और उनकी मेहनत का सही मूल्य मिलेगा।
पढ़िए ये खबर....
ये खबर भी पढ़िए...सोयाबीन के दाम कब बढ़ेंगे..? बाजार में भाव 3 से 4 हजार, MP में सरकार MSP पर नहीं खरीदती पीला सोना
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें