शादी के बंधन में बंधे शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल, देखें खास तस्वीरें
Kaushiki | Feb 15, 2025, 12:43 IST
1 / 9
राजनीतिक उपस्थितिImage credit : Kaushiki
मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और अन्य कई नेता शादी में पहुंचे।
2 / 9
शादी का स्थानImage credit : Kaushiki
ये शादी समारोह का भोपाल के वाना ग्रीन होटल में हुआ, जहां रिसेप्शन का आयोजन भी किया गया।
3 / 9
बारात में डांसImage credit : Kaushiki
शिवराज सिंह चौहान, उनकी पत्नी साधना सिंह और बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह ने बारात में जमकर डांस किया, साथ ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी थिरकते नजर आए।
4 / 9
भव्य रिसेप्शनImage credit : Kaushiki
शादी के बाद भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया, जहां बीजेपी, कांग्रेस के कई दिग्गज नेता और धीरेंद्र शास्त्री भी पहुंचे।
5 / 9
शादी समारोहImage credit : Kaushiki
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की शादी रिद्धि जैन से हुई।
6 / 9
VVIP मेहमानImage credit : Kaushiki
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेता शादी में शामिल हुए।
7 / 9
धार्मिक रीति-रिवाजImage credit : Kaushiki
कुणाल की शादी सनातन और जैन परंपराओं के मुताबिक संपन्न हुई, जिसमें दोनों परिवारों के धार्मिक मान्यताओं का पालन किया गया।
8 / 9
कमलनाथ की एंट्रीImage credit : Kaushiki
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी शादी में शामिल हुए, खास बात यह रही कि उन्होंने सफेद कुर्ते की जगह जैकेट पहनी, जो चर्चा में रही।
9 / 9
बहू नहीं, बेटी बनकर घर आ रही हैImage credit : Kaushiki
शिवराज सिंह चौहान ने बेटे कुणाल और बहू रिद्धि की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि रिद्धि बहू नहीं, बेटी बनकर घर आ रही है, जिससे परिवार गर्व और खुशी से भरा है।