असम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रोकने पर मध्यप्रदेश कांग्रेस का मौन धरना प्रदर्शन, जीतू पटवारी-दिग्वजिय सिंह शामिल

Rahul Garhwal | Jan 24, 2024, 24:34 IST
असम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रोकने पर मध्यप्रदेश कांग्रेस का मौन धरना प्रदर्शन, जीतू पटवारी-दिग्वजिय सिंह शामिल
असम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रोकने पर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने मौन धरना प्रदर्शन किया।

सूर्यप्रताप सिंह, BHOPAL. असम में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को रोके जाने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेशभर में अनोखे अंदाज में धरना प्रदर्शन किया। राजधानी में भी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की अगुआई में धरना प्रदर्शन हुआ। इसमें पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता भी शामिल हुए।



राहुल गांधी के काफिले पर हमला



मंगलवार के घंटाघर चौक पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हुए हमले को लेकर कांग्रेसियों ने मौन धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस एक बार फिर भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है तो वर्तमान में पूर्वोत्तर भारत में है। मणिपुर से निकली ये यात्रा अभी असम में है। जहां कुछ असामाजिक तत्वों ने राहुल गांधी के काफिले पर हमला कर दिया था। इसी के खिलाफ कांग्रेस विरोध प्रदर्शन में जुट गई है। भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर कांग्रेसियों ने मंगलवार को मौन धरना देकर इस हमले का विरोध किया।



जीतू पटवारी क्या बोले ?



पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा से बौखलाई भारतीय जनता पार्टी अब संवैधानिक और नागरिक अधिकारों का भी खुला उल्लंघन कर रही है। धार्मिक स्वतंत्रता के संवैधानिक अधिकार को प्राप्त करने वाला देश का हर नागरिक स्वेच्छा से मंदिर में दर्शन भी नहीं कर सकता, क्यों ? क्या बीजेपी और मोदी जी को ये डर था कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान राहुल गांधी की धार्मिकता सामने आने से उन्हें राजनीतिक रूप से नुकसान होगा ? यही वजह थी कि देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री को सीधे तौर पर कानून और संविधान का उल्लंघन करने का आदेश दे दिया गया ?



सुभाष चंद्र बोस की विचारधारा को अपनाना होगा



नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अब गांधी नहीं सुभाष चंद्र बोस की विचारधारा पर चलना होगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी पर बात नहीं करती है।



'ये कैसा राम राज्य'



पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मामले में सवाल उठाते हुए कहा कि ये कैसा राम राज्य ? उन्होंने कहा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समय एक तरफ कहा जाता है कि जो जहां है, वहां मंदिर में पूजा करें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी असम के मंदिर में पूजा करने जाते हैं तो उनको रोक दिया जाता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस अन्याय के खिलाफ यात्रा निकाल रहे हैं।



हाथ में काली बांधी काली पट्टियां



राहुल गांधी की न्याय यात्रा में हमले के विरोध में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता हाथ में काली पट्टी बांधकर बैठे।



Tags:
  • Rahul Gandhi
  • भारत जोड़ो न्याय यात्रा
  • राहुल गांधी
  • Bharat Jodo Nyaya Yatra
  • दिग्विजय सिंह
  • Digvijay Singh
  • Jitu Patwari
  • जीतू पटवारी
  • Madhya Pradesh Congress Protest
  • मध्यप्रदेश कांग्रेस का प्रदर्शन