सिंहस्थ से पहले उज्जैन में शुरु हो सकती है ई-बस सेवा, 10.75 करोड़ में बनेगा डिपो

Aman Vaishnav | Jan 29, 2026, 16:30 IST
singhast 2028 first e bus service ujjain
पीएम ई-बस योजना के तहत उज्जैन को 100 ई-बस मिली थीं। इस बार सिंहस्थ से पहले इन ई-बसों की सेवा चालू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए डिपो बनाने के लिए 10.75 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है।

सिंहस्थ 2028

सिंहस्थ 2028की मान्यता उज्जैन में होने वाला एक बड़ा धार्मिक कुंभ मेला है, जो हर 12 साल में आता है। इस बार (2028) गुरु के सिंह राशि में आने पर होगा। इसमें क्षिप्रा नदी में शाही स्नान और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनेगा। साथ ही सरकार इसे भव्य और स्थायी इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ एक ऐतिहासिक, व्यवस्थित और पर्यावरण-अनुकूल आयोजन बनाने की तैयारी कर रही है।



सिंहस्थ 28 से पहले ई-बस सेवा

उज्जैन सिंहस्थ 2028 से पहले ई-बस सेवा शुरू हो सकती है। ये संभावना ई बस के डिपो निर्माण की तैयारी शुरु होने से बनी है। डिपो के लिए एजेंसी तय हो चुकी है। पीएम ई-बस योजना के तहत उज्जैन को 100 ई-बस मिली थीं। अब तक डिपो की कमी के कारण सेवा शुरू नहीं हो पाई थी। अब यह समस्या हल होने की संभावना है।



6991b595-188


मक्सीरोड पर बनेगा ई-बस डिपो

नगर निगम मक्सी रोड स्थित डिपो को अब ई-बस डिपो बनाया जाएगा। इसके लिए 10.75 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद, हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भूमिपूजन किया। वर्कआर्डर जारी होने के बाद ठेकेदार को 180 दिन में डिपो का निर्माण पूरा करना होगा।



मक्सी रोड पर पुराने डिपो की जमीन पर 21 हजार 762 वर्ग मीटर में ई-बस डिपो बनेगा। इसमें 100 ई-बसें पार्क हो सकेंगी। इसके अलावा, बसों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे। इसे स्थापित करने के लिए 2.86 करोड़ रुपए का टेंडर जारी हुआ था।



यहां पहले एमपी रोडवेज का बस डिपो था, लेकिन बाद में नगर निगम ने इसे सिटी बस सर्विस के लिए इस्तेमाल करना शुरू किया। इसमें बस सर्विस को चलाने के लिए जरूरी बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाएं भी दी गई हैं।



6b3b4be7-bd7

उज्जैन को मिली 100 ई-बसें

उज्जैन को पीएम ई-बस योजना के तहत पहले ही 100 ई-बस मिल चुकी हैं। इनमें से 30 बसें नौ मीटर और 70 बसें सात मीटर लंबी हैं। इन बसों के संचालन के लिए सरकार ने एजेंसी भी नियुक्त कर दी है। अपर कलेक्टर पवन सिंह ने बताया कि जल्द ही इन बसों के लिए डिपो का निर्माण शुरू होगा।



391df8a2-750


अन्य शहरों को भी मिलेंगी ई- बसें

एमपी परिवहन विभाग की बसें उज्जैन ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में चलेंगी। केंद्र सरकार की संशोधित योजना (केंद्र की योजनाएं) के तहत मध्य प्रदेश को कुल 972 ई-बसें मिलेंगी।



a4687e3c-f04


शहर का नामई-बसों की संख्या
इंदौर270
जबलपुर200
भोपाल195
ग्वालियर100
उज्जैन100
देवास55
सागर32
सतना20

ये खबरें भी पढ़िए...



मध्यप्रदेश में जल्द दौडे़गी इलेक्ट्रिक बसें, केंद्र सरकार से मिली स्वीकृति, इन शहरों से होगी शुरुआत



Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • उज्जैन न्यूज
  • केंद्र सरकार
  • केंद्र की योजनाएं
  • क्षिप्रा नदी
  • सिंहस्थ 2028
  • एमपी परिवहन विभाग
  • उज्जैन सिंहस्थ 2028