एमपी में अंधविश्वास का खूनी खेल, जादू-टोने के शक में दो की हत्या, आरोपी ने ऐसे बिछाया था जाल

Aman Vaishnav | Feb 13, 2026, 10:14 IST
singrauli murders black magic suspicion accused arrested
एमपी के सिंगरौली में बुधवार-गुरुवार की रात अंधविश्वास के चलते दो हत्याएं हुई। क्षत्रपति सिंह गोंड़ ने अपनी पत्नी के गर्भपात के बाद टोना-टोटका का शक पाल लिया था। इसके बाद आरोपी ने पड़ोसी महिला की बलि देने के लिए हत्या कर दी।

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया है। जादू-टोने के शक में यह हत्या की गई है। यह मामला जियावन थाना क्षेत्र के अंतरवा गांव का है, जहां अंधविश्वास ने दो जिंदगियां लील लीं।



21 साल के आरोपी छत्रपति सिंह ने संतान न होने और पत्नी के गर्भपात को अपने पड़ोसियों के जादू-टोने का असर मान लिया। इसी शक के चलते उसने 65 साल के केवल सिंह और 50 साल की फूलमती सिंह को कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से मार डाला।



जान बचाने आए पड़ोसी को मार डाला

महिला की चीख-पुकार सुनते ही पास में रहने वाले केवल नारायण सिंह गोंड़ मौते पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पहले केवल नारायण पर कुल्हाड़ी से हमला किया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने फूलकुमारी पर भी कई वार किए और उसे भी मार डाला।



f7f6692a-ea4


आंगन में बनाया चबूतरा

आरोपी ने वारदात से पहले अपने घर के आंगन में एक चबूतरा बना लिया था। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में जादू-टोना का संदेह जताया जा रहा है और यह घटना बलि जैसी लग रही है। जब बीच-बचाव करने सुमित्रा सिंह और रामभजन सिंह आए तो वे गंभीर रूप से घायल हो गए।



तीन-चार और लोग भी चोटिल हुए हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। हत्या के बाद आरोपी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। सुबह पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे हिरासत में लिया। क्षत्रपति सिंह ने पुलिस पर भी हमला करने की कोशिश की थी।



घटना से मिले नारियल सिंदूर

जानकारी के अनुसार आरोपी युवक ने दिन में पूजा का सामान खरीदा और रात में चबूतरा बना दिया था। रात के समय बुजुर्ग महिला को चबूतरे तक ले आया था। पुलिस को चबूतरे के पास नारियल, सिंदूर और अन्य पूजा के सामान मिले हैं।



ये खबरें भी पढ़िए...



चार मौसियों ने कर डाली 16 दिन के मासूम की क्रूर हत्या, अंधविश्वास के चलते बलि चढ़ाने का अंदेशा



क्राइम न्यूज: अंधविश्वास ने ले ली जान... शैतान का डर दिखाकर बंधक बनाया, पसली टूटने से मौत



मथुरा के एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने की आत्महत्या, दूध के खाली गिलास खोलेंगे राज!



एमपी न्यूज: असपताल के बाहर नर्स की हत्या, आरोपी ने सरेआम मारी गोली



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • अंधविश्वास
  • क्राइम न्यूज
  • सिंगरौली
  • अंधविश्वास में हत्या