AI को ही बना दिया बेवकूफ, युवक ने अपनी ही मां के चेहरे से फर्जी सिम कार्ड किए एक्टिवेट
मध्य प्रदेशके सिंगरौली से एक कलयुगी बेटे की शर्मनाक हरकत सामने आई है। जहां युवक के अपनी ही मां के साथ धोखा किया। बेटे ने अपनी मां के चेहरे को ढाल बनाकर डिजिटल सिस्टम को ठगा और सैकड़ों फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट कर डाले। पुलिस ने ऑपरेशन फेस के जरिए इक कांड का पर्दाफाश किया है।
लालच में बेचता था सिम कार्ड
साइबर सेल से मिली जानकारी और तकनीकी जांच के बाद यह खुलासा हुआ कि सिंगरौली जिले के कटौली गांव का पीओएस संचालक अनिल कुमार रवानी फर्जी तरीके से सिम कार्ड (नकली सिम कार्ड) एक्टिवेट कर रहा था।
वह एक ही व्यक्ति के चेहरे का इस्तेमाल करके अलग-अलग नाम और पते से कई सिम कार्ड्स एक्टिवेट करता था। इसके बाद इन सिम कार्ड्स को ब्लैक मार्केट में उन अपराधियों को बेचा जाता था, जो अपनी पहचान छिपाकर वित्तीय धोखाधड़ी या अन्य गैरकानूनी काम करना चाहते थे।
अपनी ही मां के साथ किया विश्वासघात
आरोपी अनिल कुमार रवानी ने अपनी ही मां के चेहरे का इस्तेमाल करके लगभग 340 सिम कार्ड एक्टिवेट किए थे। इसके अलावा उसने और भी लोगों के चेहरों का इस्तेमाल करके लगभग 850 फर्जी सिम कार्ड तैयार किए।
इनमें से 400 से 500 सिम सिराज खान उर्फ शेरु को बेचे गए थे। वहीं बाकी सिम कार्ड अन्य लोगों को दिए गए थे।
AI से बदलता था हाव-भाव
अनिल अपनी मां को कैमरे के सामने अलग-अलग एंगल से खड़ा करता था। फेशियल ऑथेंटिकेशन के दौरान वह चेहरे के हाव-भाव बदलवाकर सिस्टम को यह यकीन दिला देता था कि यह हर बार एक नया व्यक्ति है। इस तरीके से उसने अपनी मां के चेहरे से ही सैकड़ों सिम कार्ड्स बना दिए थे।
दोनों आरोपी गिरफ्तार
दूरसंचार विभाग और राज्य साइबर सेल ने जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फेशियल रिकग्निशन टूल दिया था, उसने इस फर्जीवाड़े का खुलासा किया। जब एआई ने डेटा को जांचा तो एक ही चेहरा सैकड़ों अलग-अलग नामों और पतों के साथ जुड़ा हुआ पाया गया।
सिंगरौली पुलिस ने तकनीकी जानकारी के आधार पर छापेमारी की। इसके बाद अनिल रवानी के साथ उसके साथी सिराज खान उर्फ शेरू को गिरफ्तार कर लिया गया।
ये खबरें भी पढ़िए...
तीन साल में दो लाख मोबाइल व सिम कार्ड ब्लॉक, ट्रक ड्राइवर ऐसे करते हैं सप्लाई
एमपी न्यूज: पहचान दस्तावेजों का हो रहा दुरुपयोग: सिम कार्ड पोर्ट करवाकर भी हो रही है साइबर ठगी
900 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगीः CBI ने किया 1,100 फर्जी सिम कार्ड्स का भंडाफोड़
मध्यप्रदेश न्यूज: साइबर ठग निशाने पर रेलकर्मी, OTP-पिन मांगकर कर रहे फ्रॉड, रेलवे ने जारी की एडवाइजरी