सांप ने काटा तो उसे अस्पताल लेकर पहुंच गया युवक, जानें फिर क्या हुआ

Marut raj | Jun 25, 2024, 20:42 IST
Snake Bite mp news panna district द सूत्र
इस अजब-गजब मामले को देखने के लिए अस्पताल में भीड़ लग गई। युवक के बोरी खोलकर सांप दिखाने के बाद डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की है घटना।

Snake Bite mp news : मध्य प्रदेश में एक अनोखा मामला सामने आया है। पन्ना जिले में अंतिम संस्कार में शामिल हुए एक युवक को सांप ने काट लिया था। इसके बाद युवक उस सांप को बोरे में भरकर अस्पताल पहुंच गया। इसके बाद सांप को डॉक्टर ने देखा तो बताया कि वह जहरीला था, उसी के आधार पर युवक को एंटीडोट दिया गया है।



मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पन्ना के माधवगंज निवासा बब्लू सोनकर अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। अंतिम संस्कार की विधी चल ही रही थी कि तभी वहां मौजूद सांप ने डस लिया। जैसे ही सांप काटकर भागने लगा तुरंत ही बब्लू ने उसका पीछा करके पकड़ा लिया और बोरी में भरकर अपने इलाज के अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गया।



अस्पताल में सांप देखकर मचा हडकंप


जैसे ही अस्पताल में सांप को देखा गया तो वहां हडकंप मच गया। इस अजब-गजब मामले को देखने के लिए अस्पताल में भीड़ लग गई। युवक के बोरी खोलकर सांप दिखाने के बाद डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरु कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि यह सांप वाइपर प्रजाति का था। यह सांप जहरीले होते हैं।



Tags:
  • सांप ने काटा
  • Snake Bite mp news