मेघालय डीजीपी ने सोनम रघुवंशी की जमानत को दी चुनौती, कहा- जांच सही हुई
शिलांग में हनीमून पर ही अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या कराने की आरोपी सोनम रघुवंशी अभी जमानत पर है। सोनम को जिला कोर्ट शिलांग से 27 अप्रैल को जमानत मिली थी।
मेघालय पुलिस द्वारा दस्तावेज में की गई चूक इसकी वजह रही। जमानत को मेघालय पुलिस ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इस पर सुनवाई हो चुकी है और आदेश का इंतजार है। वहीं इस पर मेघालय डीजीपी इदाशिशा नोंगरांग की टिप्पणी सामने आई है।
यह बोलीं डीजीपी...
डीजीपी ने कहा कि सोनम रघुवंशी को जमानत देने वाले कोर्ट के आदेश को मेघालय पुलिस ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। पुलिस जांच में हुई कमी पर डीजीपी ने अधिकारियों का बचाव किया।
डीजीपी ने कहा कि छोटी-मोटी गलतियां हो जाती हैं। यह केस काफी जटिल था और इसमें कई लोग जुड़े थे। ऐसे में लंबी कानूनी प्रक्रिया के दौरान कुछ कमी हो जाती है। इसमें केवल एक दस्तावेज में गलत धारा लिखी गई थी।
अधिकारियों ने सही की जांच
डीजीपी नोंगरांग ने कहा कि जांच पूरी तरह से निष्पक्ष हुई है। डीजीपी ने साफ किया कि यूपी के गाजीपुर से मेघालय ट्रांजिट रिमांड की कार्रवाई में सही कानूनी प्रावधानों का जिक्र किया गया।
डीजीपी ने आगे कहा कि गड़बड़ी सिर्फ एक दस्तावेज तक सीमित थी। इसमें धारा गलती से गलत लिखी गई थी। यह गलती तकनीकी थी और इसका जांच पर असर नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पूरी कानूनी प्रक्रिया का सही ढंग से पालन किया गया। साथ ही कथित चूक से जांच की निष्पक्षता पर कोई आंच नहीं आई है।
जिला कोर्ट में यह हुआ था
सोनम रघुवंशी द्वारा चौथी बार लगाए गए जमानत आवेदन को जिला कोर्ट ने मंजूर कर लिया था। इसमें रघुवंशी के अधिवक्ता ने था कहा कि गिरफ्तारी में संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन हुआ है।
अधिवक्ता ने ये भी कहा था कि आरोपी को सही आरोप नहीं बताए गए। दस्तावेज में धारा 103 नहीं बल्कि 403 लिखी गई, जो हत्या की धारा नहीं है। इस पर जिला कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी। इसमें यह भी था कि वह शिलांग छोड़कर नहीं जाएगी।
सोनम ने पहली बार कहा था कहीं नहीं भागी
वहीं हाल ही में सोनम रघुवंशी का पहली बार मीडिया में चर्चा सामने आई। इसमें उन्होंने कहा था कि सभी झूठ बोल रहे हैं, वह शिलांग छोड़कर नहीं गई हैं। ना ही इंदौर जा रही हैं और ना नेपाल भाग रही हैं। वह कोर्ट में केस लड़ रही हैं।
सोनम रघुवंशी बोली- नहीं भागी नेपाल, सब मेरे बारे में झूठ बोल रहे, अभी नहीं आऊंगी इंदौर
राजा रघुवंशी हत्याकांड: प्रेमी राज कुशवाह समेत चार आरोपियों की जमानत खारिज
क्या फिर जेल जाएंगी सोनम रघुवंशी? जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट पहुंची मेघालय सरकार
राजा रघुवंशी हत्याकांड: राजा की मां बोलीं-सोनम का परिवार कर रहा उसकी मदद