राजा और सोनम रघुवंशी की शादी की बकाया राशि का विवाद, भाई को नोटिस

Sanjay Gupta | Aug 03, 2026, 22:41 IST
sonam-raghuvanshi-wedding-catering-bill
राजा रघुवंशी की हत्या और सोनम रघुवंशी के जेल जाने के बाद उनकी शादी की बकाया राशि का अब विवाद उठा है। दोनों की शादी मई 2025 में हुई थी। अब ठेकेदार ने बाकी राशि नहीं मिलने पर सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी को नोटिस दिया है।

Indore. राजा और सोनम रघुवंशी की शादी मई 2025 में बड़ी धूमधाम से हुई थी। तब किसी को नहीं पता था कि यही सोनम, राजा की हत्या की प्लानिंग करते हुए शादी कर रही है। बाद में उसने तथाकथित प्रेमी के साथ मिलकर प्लानिंग को अंजाम दिया और शिलांग के सोहरा में राजा की हत्या करवा दी। इसमें वह 9 जून 2025 को गिरफ्तार हुई। अब इस शादी के लेन-देन का विवाद उठा है।



शादी के खाने का बिल अभी तक नहीं दिया

इस शादी का 2 लाख 82 हजार 550 रुपए का बकाया कैटरिंग बिल का विवाद उठा है। कैटरिंग कारोबारी ने सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी और उनके परिवार को कानूनी नोटिस भेजकर 15 दिन के भीतर भुगतान की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि रकम नहीं चुकाने पर धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज कराया जाएगा।



0ae9ab2f-8c3


नोटिस में क्या लिखा है

हाईकोर्ट अधिवक्ता जयंत दुबे के माध्यम से यह नोटिस कैटरिंग व्यवसायी हितेश उर्फ जिमी रोहिरा ने भेजा है। इसमें दावा किया है कि राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के विवाह समारोह की पूरी कैटरिंग और भोजन व्यवस्था उन्होंने संभाली थी।



नोटिस के मुताबिक आयोजन का कुल बिल 11 लाख 42 हजार 550 रुपए था। इसमें से 8 लाख 60 हजार रुपए का भुगतान किया गया, लेकिन 2 लाख 82 हजार 550 रुपए आज भी बकाया हैं।



कारोबारी का आरोप है कि कई बार फोन, मुलाकात और लिखित रूप से भुगतान की मांग की गई, लेकिन हर बार सिर्फ भरोसा मिला। अब आखिरकार कारोबारी ने गोविंद रघुवंशी और उनके परिवार को विधिक नोटिस भेजकर 15 दिन का अंतिम मौका दिया है।



भुगतान नहीं किया तो कानूनी कार्रवाई

नोटिस में साफ कहा गया है कि यदि तय समय में पूरी राशि का भुगतान नहीं हुआ तो धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात के आरोपों में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई जाएगी। साथ ही बकाया राशि की वसूली के लिए सिविल कोर्ट में भी दावा पेश किया जाएगा। नोटिस में लगाए गए आरोप कारोबारी के दावे हैं और गोविंद रघुवंशी या उनके परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।



सोनम फिर जेल गई

उल्लेखनीय है कि इसी मामले में सोनम को 27 अप्रैल को जमानत हो गई थी। फिर हाईकोर्ट ने भी शिलांग कोर्ट के जमानत के फैसले को बनाए रखा। लेकिन मेघालय पुलिस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने 23 जुलाई को आदेश दिया कि सोनम तीन सप्ताह के भीतर सरेंडर करे। इसके बाद सोनम ने हाल ही में सरेंडर कर दिया जिसके बाद फिर जेल भेज दिया गया है।



यह खबरें भी पढ़ें...



सोनम रघुवंशी ने शिलांग कोर्ट में किया सरेंडर , सुप्रीम कोर्ट ने दिए थे आदेश



सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द, तीन सप्ताह में करना होगा सरेंडर



सोनम रघुवंशी केस में तारीख बढ़ी, राजा के भाई ने कहा- सोनम से सीखकर पतियों को मार रही हैं महिलाएं



सोनम रघुवंशी का सुप्रीम कोर्ट में जवाबी हलफनामा, बड़ी बेंच में जा सकता है केस



Tags:
  • हाईकोर्ट
  • धोखाधड़ी
  • सरेंडर
  • शिलांग
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी