भारत में पकड़े गए जासूस मामले पर दिग्विजय सिंह ने सरकार पर किया हमला, पाकिस्तान-RSS रिश्ते पर उठाए सवाल

Abhilasha Saksena Chakraborty | May 20, 2025, 14:46 IST
Digvijay Singh
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भारत में पकड़े गए ISI जासूसों के मामले में BJP-RSS की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस मामले पर तीखा रुख अपनाते हुए कांग्रेस नेता ने लिखा कि क्या BJP-RSS का मुखबिरी का कोई इतिहास है?

MP News: हाल ही में देश में ISI से जुड़े कई जासूस पकड़े गए हैं, जिनमें रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अधिकारी प्रदीप कुरुलकर भी शामिल हैं। आरोप है कि वे पाकिस्तान को संवेदनशील सूचनाएं देते थे। इसी कड़ी में भाजपा के ध्रुव सक्सेना का नाम भी सामने आया है, जिन्हें ISI के लिए काम करते हुए गिरफ्तार किया गया है। इस मामले ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने BJP और RSS पर गंभीर आरोप लगाए हैं।



क्या कहा दिग्विजय सिंह ने

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस मामले पर तीखा रुख अपनाते हुए लिखा कि क्या BJP-RSS का मुखबिरी का कोई इतिहास है? उन्होंने पूछा कि इनकी पाकिस्तान के साथ क्या साझेदारी है। दिग्विजय सिंह ने यह भी सवाल उठाया कि नरेंद्र मोदी के गुजरात मुख्यमंत्री काल में दिए गए बयान “समस्या बॉर्डर पर नहीं, दिल्ली में है” को लेकर क्या अब वास्तविकता सामने आ रही है।




उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बयानों पर भी टिप्पणी की, कहा कि इस तरह के बयान भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हंसी का पात्र बनाते हैं। इसके साथ ही उन्होंने पूछा कि देश को कितने विमान खोने पड़े, कितना नुकसान हुआ और कितने आतंकी सुरक्षित बचकर भाग गए।



राजनीतिक विवाद और सुरक्षा पर सवाल

यह मामला न केवल सुरक्षा एजेंसियों की जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़ा करता है, बल्कि देश की आंतरिक सुरक्षा और राजनीतिक दलों के बीच भी तनाव बढ़ा रहा है। कांग्रेस के नेताओं द्वारा BJP-RSS पर लगाए गए आरोपों से राजनीतिक बहस तेज हो गई है। सरकार की जवाबदेही और जासूसी के मुद्दे पर जनता में भी चिंता बढ़ रही है।



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • कांग्रेस
  • दिग्विजय सिंह
  • RSS
  • BJP
  • मध्य प्रदेश
  • सोशल मीडिया