उज्जैन में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शोभा यात्रा पर पथराव, मकान पर पटाखे की चिंगारी गिरने पर भड़का दूसरा पक्ष

Rahul Garhwal | Jan 23, 2024, 02:09 IST
उज्जैन में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शोभा यात्रा पर पथराव, मकान पर पटाखे की चिंगारी गिरने पर भड़का दूसरा पक्ष
उज्जैन में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शोभा यात्रा पर पथराव हुआ। मकान पर पटाखे की चिंगारी गिरने पर दूसरा पक्ष भड़क गया।

UJJAIN. उज्जैन में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा की शोभा यात्रा पर पथराव हुआ। इसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दरअसल, शोभा यात्रा के दौरान मकान पर पटाखे की चिंगारी जाने पर दूसरा पक्ष भड़क गया। शोभा यात्रा पर पत्थर फेंके गए। कुछ लोगों को चोट आईं। शोभा यात्रा में शामिल लोगों ने भैरवगढ़ थाने को घेर लिया।



मकान पर पटाखे की चिंगारी गिरने से विवाद



पिपलिया हामा गांव में राजपूत समाज शाम 5 बजे से श्री राम प्राण प्रतिष्ठा की शोभा यात्रा निकाल रहा था। इसमें गांव के लगभग सभी लोग शामिल थे। आतिशबाजी के दौरान पटाखे की चिंगारी एक मकान पर गिर गई। इसके बाद विवाद की स्थिति बन गई। कुछ असामाजिक तत्वों ने शोभा यात्रा पर पथराव शुरू कर दिया।



वाहन क्षतिग्रस्त, लोगों को आई चोट



शोभा यात्रा पर पथराव होने के बाद अफरा-तफरी मच गई। कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ लोगों को चोट आईं। पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामे को शांत कराया। शोभा यात्रा में शामिल लोगों का आरोप है कि भीम आर्मी के लोगों ने पथराव किया है। कई लोग भैरवगढ़ थाने पर करीब 1 घंटे तक मौजूद रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Tags:
  • Ayodhya Ram Temple
  • अयोध्या राम मंदिर
  • रामलला प्राण प्रतिष्ठा
  • Ramlala Pran Pratistha
  • stone pelting on procession
  • शोभायात्रा पर पथराव
  • dispute between two parties in Ujjain
  • उज्जैन में 2 पक्षों में विवाद