आंधी-तूफान ने बर्बाद कर दी केले की फसल, पांच सौ घर क्षतिग्रस्त

thesootr Desk | Jun 12, 2025, 21:03 IST
Photograph: (the sootr)
बेमौसम बारिश और आंधी तूफान ने खरगोन के नर्मदा तटीय क्षेत्रों में जमकर तबाही मचाई। इस आंधी तूफान में कई पेड उखड गए तो क्षेत्र की केले की फसल बुरी तरह से प्रभावित हुई है। इस आंधी तूफान में दो लोगों की जान चली गई। पांच सौ से अधिक परिवार प्रभावित हुए है।

बेमौसम बारिश और आंधी तुफान ने खरगोन के नर्मदा तटीय क्षेत्रों में जमकर तबाही मचाई। इस आंधी-तूफान में कई पेड उखड़ गए तो क्षेत्र की केले की फसल बुरी तरह से प्रभावित हुई है। इस आंधी तूफान में दो लोगों की जान चली गई वहीं पांच सौ से अधिक परिवार प्रभावित हुए है।



जमीन पर चादर की तरह बिछ गए केले के पेड़

बुधवार को अचानक चली तेज हवाओं ने कुछ ही देर में तूफान का रूप ले लिया। 70-80 किलोमीटर प्रतिघंटा से भी तेज चली हवाओं ने क्षेत्र की केले की फसल को बर्बाद कर दिया। कई खेतों में केले के पेड़ चादर की तरह बिछे नजर आए। कई घरों की टीन की चादरें पत्तों की तरह उड़ गई। जगह-जगह बिजली के पोल तक उखड़ गए।



यह खबरें भी पढे...



Ahmedabad Plane Crash : टाटा ग्रुप का मृतकों के परिजन को 1-1 करोड़ देने का ऐलान



सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह में थे रिलेशन, मेघालय पुलिस का खुलासा, राज ही है मास्टरमाइंड



आंधी ने ले ली दो लोगों की जान

खरगोन व आसपास के क्षेत्रों में आए इन बेमौसमी तूफान ने लोगों की जान ले ली। पहले हादसे में बिजली पोल के पास खड़े व्यक्ति पर पोल गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर पुल पर खड़े कंटेनर चालक की तेज आंधी के कारण पुल से गिरने के कारण उपचार के दौरान मौत हो गई। इस दौरान सौ से अधिक पोल व पेड़ गिरने से क्षेत्र में घंटों बिजली गुल रही।



यह खबरें भी पढे...



MP में कोरोना से तीसरी मौत से हड़कंप, देशभर में covid से 77 मौतें, टोटल 7154 केस एक्टिव



निगम-मंडलों में नेताओं की नियुक्ति पर आया बड़ा अपडेट, जानिए क्या बोले- वीडी शर्मा?



गांव-गांव दिखा तबाही का मंजर

इस आंधी तूफान ने पूरे क्षेत्र को प्रभावित किया। कई गांव भी इसकी चपेट में आए क्षेत्र के धरगांव में आंधी के कारण पचास से अधिक मकानों की चादरें उड़ गई, सौ से अधिक बिजली के पोल व पेड़ उखड़ गए। कई परिवारों को खुले आसमान के नीचे रात गुजारना पड़ी। इधर ग्राम निमरनी में घंटों बिजली गुल रहने के कारण मोबाइल टॉवरों ने भी काम करना बंद कर दिया। यहां हाईवे पर यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ।





अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



मध्य प्रदेश | एमपी में केले की खेती



Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • खरगोन
  • आंधी-तूफान
  • एमपी में केले की खेती