सुमित्रा महाजन ताई की 81 साल की उम्र में खेल मैदान में वापसी

Shreya Nakade | May 20, 2024, 15:29 IST
सुमित्रा महाजन
पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन की खेलों की राजनीति में वापसी हुई है। वे मध्य भारत खो-खो संगठन की निर्विरोध नई अध्यक्ष चुनी गई है। पहले भी यह पदभार संभाल चुकी हैं।

kho kho organization president : पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और भाजपा की वरिष्ठ नेता सुमित्रा महाजन ( sumitra mahajan ) मध्य भारत खो-खो संगठन की अध्यक्ष बन गई है। रविवार को उन्हें खो-खो संगठन के अध्यक्ष के तौर पर निर्विरोध चुन लिया गया है।



पहले भी कर चुकी है संगठन का नेतृत्व


इंदौर लोकसभा सीट से 8 बार की सांसद सुमित्रा महाजन पहले भी मध्य भारत खो-खो संगठन की अध्यक्ष रह चुकी हैं। उन्होंने पहले भी दो बार यह पदभार संभाला है। लोकसभा अध्यक्ष बनने के बाद सुमित्रा ताई ने इस पद से ईस्तीफा दे दिया था। अब 8 साल बाद सुमित्रा महाजन ने फिर यह जिम्मेदारी संभाली है। खास बात यह रही की उन्हें बिना किसी विरोध के चुना गया। इस पद के लिए उनके सामने और कोई उम्मीदवार चुनावी मैदान में नहीं था। वे अगले चार सालों तक इस संगठन की भाग-दौड़ संभालेंगी।



इन्हें भी मिली जिम्मेदारी


खो-खो संगठन के अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सचिव का भी चुनाव संपन्न हुआ है। चुनावी सभा में 17 जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। देवास जिला संगठन के सचिव राधेश्याम सोलंकी, इंदौर में भाजपा के पार्षद और पूर्व खिलाड़ी सुरेश टाकलकर, ग्वालियर के प्रशिक्षक अशोक चव्हाण और इंदौर के पूर्व खिलाड़ी राजू चिंतामण को उपाध्यक्ष चुना गया है। नितिन सरवटे को कोषाध्यक्ष चुना गया है। उत्तरा पानसे और जाकिर खान संयुक्त सचिव बने हैं। भारतीय खो खो महासंघ की ओर से शरद जपे पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे।



thesootr links





सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • Sumitra Mahajan
  • सुमित्रा महाजन
  • मध्य भारत खो-खो संगठन
  • kho kho organization president