धार भोजशाला की बाउंड्रीवाल के पास लगी जमीन पर हुई नमाज, रहवासियों की आपत्ति
Indore. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी 17 और 24 जुलाई को जुमे की नमाज नहीं हो सकी। जमीन को लेकर आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने 30 जुलाई को लिखित आदेश दिया और इसमें सर्वे नंबर 596 को तय किया। हालांकि यह विकल्प खुला था कि सभी पक्ष आपसी सहमति से अन्य जगह भी नमाज कर सकते हैं, नहीं तो सर्वे नंबर 596 पर होगी।
फिर सर्वे नंबर यह तय किया गया
बाद में धार भोजशाला परिसर के पास सर्वे नंबर 612 की जमीन पर नमाज अदा की गई। बारिश के कारण सर्वे नंबर 611 पर नमाज की स्थिति नहीं थी। फिर इस जगह पर तिरपाल बिछाई। पूरे इलाके की बैरिकेडिंग की गई। इन सर्वे नंबर को चुनने का कारण था कि मुस्लिम पक्ष ने कहा कि यहां से कमाल मौला मस्जिद सीधे दिखती है। वहीं हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में लगी याचिका पर 5 अगस्त को सुनवाई संभावित है। माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने तक यहीं पर नमाज होती रहेगी।
उधर रहवासियों ने ली है आपत्ति
वहीं नमाज की जगह को लेकर रहवासियों ने आपत्ति ली है और इसे निजी जमीन बताया है। इनका कहना था कि हम लंबे समय से यहां पर खेती कर रहे हैं और यह निजी जमीन है। रहवासियों ने भी मामला नहीं सुलझने पर कोर्ट जाने की बात कही है। इनका कहना है कि प्रशासन ने हमे इसे लेकर जानकारी नहीं दी। हालांकि बाद में अधिकारी पहुंचे और उन्हें समझाइश दी।
यह खबरें भी पढ़ें...
नमाज के लिए भोजशाला के पास दो सर्वे नंबर या निजी जमीन देने का आदेश
भोजशाला पर आज सुप्रीम सुनवाई, मुस्लिम पक्ष की परिसर के पास ही नमाज की मांग
40 पीर के बाद नई जगह पर भी मुस्लिम पक्ष की आपत्ति, भोजशाला नमाज मामला फिर अटका
भोजशाला के पास आज भी नमाज नहीं, जगह पर उलझन, सुप्रीम कोर्ट में केस लिस्ट नहीं