स्वामी राघव देवाचार्य ने PM से की मुलाकात, मप्र आने के दिए संकेत

Vikram Jain | Dec 20, 2024, 17:24 IST
स्वामी राघव देवाचार्य और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात। Photograph: (BHOPAL)
जबलपुर के स्वामी राघव देवाचार्य ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। करीब आधे घंटे की इस मुलाकात में पीएम मोदी और स्वामी देवाचार्य के बीच कई मुद्दों पर चर्चाएं हुई।

जबलपुर के पूज्य जगदगुरु सुखानंद द्वाराचार्य स्वामी राघव देवाचार्य जी (Swami Raghav Devacharya) ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से उनके निवास पर मुलाकात की। लगभग 30 मिनट की इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी और स्वामी राघव देवाचार्य के बीच मध्यप्रदेश की स्थिति, समरसता, धर्म-संस्कृति और आगामी प्रयागराज महाकुंभ सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने इस मुलाकात में मध्यप्रदेश दौरे का भी संकेत दिया।



पीएम और स्वामी देवाचार्य के बीच हुई चर्चा

स्वामी राघव देवाचार्य ने बताया कि यह मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हुई। उन्होंने बताया कि इस बैठक में समरसता और धर्म-संस्कृति के महत्व के साथ-साथ आगामी प्रयागराज महाकुंभ मेले पर भी लंबी चर्चा हुई। स्वामी जी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों का भी मुद्दा उठाया और पीएम मोदी से इन घटनाओं पर चर्चा की।



देवाचार्य बोले- पुरानी यादें हुई ताजा

महाकुंभ मेले में शामिल होंगे पीएम मोदी

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी प्रयागराज महाकुंभ मेले में भाग लेने का संकेत दिया। महाकुंभ में पीएम मोदी के साथ ही कई राज्यों के मुख्यमंत्री और कई राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल होंगे। इसके अलावा, सभी अखाड़ों के अध्यक्ष और महामंडलेश्वर बांग्लादेश के वर्तमान हालात पर भी चर्चा करेंगे।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • पीएम मोदी
  • जबलपुर न्यूज
  • बांग्लादेश
  • प्रयागराज महाकुंभ 2025
  • स्वामी राघव देवाचार्य
  • Swami Raghav Devacharya