दत्तात्रेय होसबोले RSS के सरकार्यवाह,स्वप्निल बने मध्य क्षेत्र प्रचारक

Jitendra Shrivastava | Mar 17, 2024, 17:43 IST
मालवा प्रांत में बदलाव।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में बड़े बदलाव किया गया है। ये फैसला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में लिया गया है। दीपक विस्पूते की जगह स्वप्निल कुलकर्णी को मध्य क्षेत्र के नए प्रचारक का दायित्व दिया गया है।

BHOPAL. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नई कार्यकारिणी में दत्तात्रेय होसबोले सरकार्यवाह बनाए गए। इनके साथ ही 2024-27 के कार्यकाल हेतु छह सहसरकार्यवाह नियुक्त किए गए हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( RSS) में बड़े बदलाव किया गया है। ये फैसला राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में लिया गया है। दीपक विस्पूते की जगह स्वप्निल कुलकर्णी को मध्य क्षेत्र के नए क्षेत्र प्रचारक का दायित्व दिया गया है। वहीं राजमोहन मालवा प्रांत के नए प्रांत प्रचारक होंगे।



ये बनाए गए सहसरकार्यवाह...


  1. कृष्ण गोपाल जी
  2. मुकुंद जी
  3. अरुण कुमार जी
  4. रामदत्त चक्रधर जी
  5. अतुल लिमये जी
  6. आलोक कुमार जी

इनको मिली ये जिम्मेदारी...


  • मध्य क्षेत्र के वर्तमान क्षेत्र विचारक दीपक विस्पुते- अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख।
  • मालवा प्रांत के वर्तमान प्रांत प्रचारक बालिराम पटेल- अखिल भारतीय सामाजिक सद्भाव प्रमुख।
  • इंदौर में विभाग प्रचारक रहे विमल गुप्ता- मध्य भारत प्रांत के नए प्रांत प्रचारक।
  • वर्तमान में मालवा प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख विनय दीक्षित अब प्रज्ञा प्रवाह के संयोजक।
Tags:
  • RSS
  • क्षेत्र प्रचारक