स्टेट GST आयुक्त से रिलीव हुए स्वतंत्र सिंह, कोई विदाई स्पीच नहीं, 4 माह में ट्रासंफर से शॉक्ड, IAS धनराजू अभी ट्रेनिंग पर

Sanjay Gupta | Jul 03, 2024, 15:49 IST
indore news
स्वतंत्र सिंह अब संचालक भोपाल गैस त्रासदी राहत व पुनर्वास केंद्र बने हैं। उन्होंने रिलीव होने के बाद आईएएस व अपर आयुक्त रजनी सिंह को आयुक्त का प्रभार सौंपा है।

INDORE. स्टेट जीएसटी आयुक्त (वाणिज्यिक कर आयुक्त) पद से IAS स्वतंत्र सिंह (बैच 2007) का ट्रांसफर आर्डर गुरूवार को आने के बाद वह बुधवार को रिलीव हो गए। इस पद से उनकी विदाई चार माह में ही हो गई। उन्हें इस ट्रांसफर का भान तक नहीं था। रिलीव होने के दौरान भी उन्होंने अधिकारियों से कोई बात नहीं की और ना ही किसी तरह की विदाई स्पीच दी। वह अभी भी इस ट्रांसफर से शॉक्ड नजर आए और उन्हें इसकी वजह समझ नहीं आ रही है।



प्रभार रजनी सिंह को, धनराजू 14 के बाद आएंगे

उनकी जगह 2009 बैच के आईएएस धनराजू एस. को नया स्टेट जीएसटी आयुक्त बनाया गया है। लेकिन वह अभी मसूरी में ट्रेनिंग पर है और 14 जुलाई के बाद ही आएंगे। इसके बाद वह पद संभाल पाएंगे। वहीं स्वतंत्र सिंह अब संचालक भोपाल गैस त्रासदी राहत व पुनर्वास केंद्र बने हैं। उन्होंने रिलीव होने के बाद आईएएस व अपर आयुक्त रजनी सिंह को आयुक्त का प्रभार सौंपा है।



विभाग भौचक्का क्यों गए सिंह, कारण पीए

गुरुवार रात को ट्रांसफर लिस्ट में सिंह का नाम देखकर सभी विभागीय अधिकारी भौचक्के रह गए थे। कारण कि वह अभी फरवरी 2024 में ही लोकेश जाटव के बाद आए थे। हाल के समय में डीपी आहूजा से भी कम समय पर इस पद पर रहने वाले अधिकारी स्वतंत्र सिंह बन गए। इसका कारण मुख्य तौर पर विभागीय अधिकारी के एक पीए को माना जा रहा है। इन पीए का दखल हाल के समय में विभाग में बहुत बड़े स्तर पर बढ़ गया है, ट्रांसफर, पोस्टिंग की लिस्ट में दखल तक तो ठीक था लेकिन अब हालत यह हो गई थी एंटी एवेजन विंग की छापामार कार्रवाईयों तक में दखल हो गई थी। कई जगह कार्रवाई रूकवाई गई जिसमें रतलाम और एक इंदौर की कार्रवाई भी होना और रूकना चर्चित है। इन सभी को सिंह हैंडल नहीं कर सके और उन पर एक पीए भारी पड़ रहा था।



पीए साहब ने समयमान वेतनमान तक की फाइल रोक दी

हालत यह है कि पीए साहब ने विभाग के कर्मचारियों की रूटनी समयमान वेतनमान की फाइल तक रोक दी है। इससे भी विभागीय कर्मचारी खासे नाराज है और इस मामले को उठाने के लिए वह सीधे अब मंत्री से बात करने की योजना बना रहे हैं। ताकि उनके संज्ञान में ला सकें कि विभाग की रूटीन फाइल भी सीधे आपको नहीं मिल रही है।



सीएम तक पहुंची थी सिंह की कमजोरी

सीएम डॉ. मोहन यादव तक भी विभाग में चल रही गतिविधियों की जानकारी छन-छनकर पहुंच रही थी। लेकिन जब इन पर कंट्रोल नहीं हो पाया तो चार महीने में ही सिंह की विदाई कर दी गई, जबकि वही उन्हें यहां लेकर आए थे। उनकी जगह अब मप्र कैडर में ईमानदार अधिकारी के रूप में पहचान रखने वाले 2009 बैच के आईएएस धनराजू एस. को स्टेट जीएसटी आयुक्त बनाया गया है। हाल ही में स्कूलों द्वारा आरटीई में प्रवेश नहीं देने व अन्य गड़बडियां करने पर उन्होंने सख्त एक्शन ली थी।



thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



sanjay gupta


Tags:
  • आईएएस धनराजू एस
  • IAS स्वतंत्र सिंह
  • स्टेट जीएसटी आयुक्त
  • आईएएस रजनी सिंह
  • IAS स्वतंत्र सिंह का ट्रांसफर