इंदौर संभागायुक्त, श्रमायुक्त कार्यालय को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी
Indore. इंदौर में बुधवार दोपहर में उस समय हंगामा मच गया जब संभागायुक्त कार्यालय और उसी भवन में नीचे बने श्रमायुक्त कार्यालय में बम फटने की धमकी के ई मेल आए। इसमे कहा गया कि यहां पर साइनाइड गैस के बम रखे हैं, जो दोपहर दो बजकर 10 मिनट पर फट जाएंगे। इसलिए सभी तुरंत निकलें और नाक व मुंह ढंक लें। ई मेल में तमिलनाडु चुनाव का मुद्दा उठाया है। इसमें डीएमके को लेकर धमकी दी गई है। पुलिस ने मौके पर करीब एक घंटे जांच की, लेकिन वहां कुछ नहीं पाया गया। इसके बाद अब फिर से दोनों दफ्तर सुरक्षित है।
मेल में पाकिस्तान के जासूस बोला गया
इस मेल को स्टाफ/पाकिस्तान के जासूसों, बोलकर संबोधित किया गया है। इसमें तमिलनाडु की डीएमके सरकार को और डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन को लेकर टारगेट किया गया है। ई मेल में कहा गया कि तमिलनाडु में हर दिन बलात्कार हो रहा है, वो भी मां तमिलनाडु का। मीडिया को पैसे देकर निकम्मी डीएमकी सरकार की तारीफें छपवाई जा रही है। या फिर उदयनिधि की आलोचना दबाने के लिए जोर-शोर से चिल्लाया जा रहा है।
तमिलनाडु सरकार को घेरा
ई मेल में कहा गया कि तमिलनाडु की राजनितिक व्यवस्था बहुत सीधी सादी है। लेकिन अपने निर्जी स्वार्थ वाले संगठन कुछ ट्रस्टों को बहुत चंदा दे रहे हैं। यह विदेशी संगठनों का एजेंड़ा थोपने का काम करते हैं। इसमें मुरासोली ट्रस्ट और डीएमके ट्रस्ट को सबसे ज्यादा विदेशी चंदा मिला है। इससे वोट खरीदने, मीडिया को खरीदने यहां तक कि सरकारी अफसरों को खरीदा जाता है।
इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान हुआ शॉर्ट सर्किट, आग लगने से फटे 4 गैस सिलेंडर, 7 की मौत
यह धमाका हमारी ताकत का नमूना
ई मेल में कहा गया है किइंदौर संभागायुक्त और श्रमायुक्त कार्यालय इंदौर में हुआ धमाका हमारी ताकत का एक बेहतरीन नमूना है। अगर डीएमके चुनाव 2026 जीतती है तो तोहफे के तौर पर उन्हें अपने परिवार का एक सदस्य खोना पड़ेगा।
इंदौर हाईकोर्ट ने नगर निगम को दिए डिवाइडर और फुटपाथ पर लगे अवैध होर्डिंग्स हटाने के आदेश
जज के सिर पर गिरा सिलिंग फैन , इंदौर कोर्ट में मच गई अफरा-तफरी
दुनिया में कोई हत्यारे की गोली से सुरक्षित नहीं
ईमेल के अंत में प्रसिद्ध उपान्यसाकर फ्रेडरिक फोर्सिथ की प्रसिद्ध लाइन लिखी है। There is no man in the world who is proof against an assassin's bullet,» इसका अर्थ है कि- दुनिया में ऐसा कोई इंसान नहीं है, जो किसी हत्यारे की गोली से सुरक्षित हो।