मंदिर में तोड़फोड़, शिवलिंग भी उखाड़ा, बमोरी में गुस्साए ​​​​​​​लोगों ने चक्काजाम किया, पुलिस बल तैनात

Jitendra Shrivastava | Feb 01, 2024, 20:34 IST
मंदिर में तोड़फोड़, शिवलिंग भी उखाड़ा, बमोरी में गुस्साए ​​​​​​​लोगों ने चक्काजाम किया, पुलिस बल तैनात
गुरुवार 1 फरवरी की सुबह मंदिर की हालत देखने के बाद गुस्साए लोगों ने बमोरी का बाजार बंद कर मुख्य चौराहे पर चक्काजाम कर दिया।

GUNA. बमोरी में असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर में तोड़फोड़ कर दी वहीं मंदिर के अंदर शिवलिंग भी उखाड़ दिया। गुरुवार 1 फरवरी की जब लोग सुबह मंदिर में पहुंचे तो वहां की हालत देखने के बाद गुस्साए लोगों ने बमोरी का बाजार बंद कर मुख्य चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। हालात बिगड़ते देख मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने अज्ञात सात लोगों पर केस दर्ज किया है।



पुलिस ने 6 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज कर की



बमोरी में यह मंदिर आउटर इलाके में है। बताया जा रहा है कि देर रात इस मंदिर में नुकसान पहुंचाया गया है। लोग आरोपियों का पता लगाकर उनके घर गिराने की मांग कर रहे हैं। बमोरी थाना प्रभारी अरविंद गौड़ ने बताया कि लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि 5-6 लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में 5-6 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस मंदिर रास्ते के CCTV फुटेज चेक कर रही है। SDOP विवेक अष्ठाना ने बताया कि प्रदर्शन कर रहे लोगों से बात चल रही है।



FIR में गांव के 7 लोगों पर जताया शक



बमोरी के सौरभ किरार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि नई टंकी के सामने शिव मंदिर बना हुआ है। आज सुबह 5 बजे वह मंदिर के पास से गुजर रहे थे। देखा तो शिवजी की पिंडी और नंदी भगवान की मूर्ति टूटी पड़ी थी। सौरभ ने कहा कि उन्हें शक है कि शाहरुख, रिहान, वफाती, अनवर, जीशान, बिट्टू, रहीश ने मंदिर की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किया है। ये लोग गांव में रात 1 बजे तक घूमते रहते हैं।



7 साल पहले भी प्रतिमा खंडित की गई थी



बमोरी के शिवधाम कॉलोनी स्थित मरघट शाला के पास शिव मंदिर में प्रतिमा को खंडित किए जाने की घटना फिर से हुई है। 7 साल पहले भी प्रतिमा खंडित की गई थी। जिसके बाद ग्रामवासियों ने जीर्णोद्धार कर पुन: प्राण प्रतिष्ठा की थी। अब फिर ऐसी घटना हुई तो लोगों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने भले ही 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। लेकिन ग्रामीण प्रतिमा तोड़ने वालों पर बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़े हैं।



Tags:
  • guna
  • Temple demolished in Bamori
  • temple vandalized in Bamori
  • Shivalinga also uprooted in Bamori
  • road blocked in Bamori
  • police force deployed in Bamori
  • गुना के बमोरी में मंदिर तोड़ा
  • बमोरी में मंदिर में तोड़फोड़
  • बमोरी में शिवलिंग भी उखाड़ा
  • बमोरी में चक्काजाम किया
  • बमोरी में पुलिस बल तैनात