अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद की मौत!, पाक PM ने किया ट्वीट फिर किया डिलीट

Pratibha Rana | Dec 18, 2023, 24:00 IST
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद की मौत!, पाक PM ने किया ट्वीट फिर किया डिलीट
मुंबई हमलों का गुनाहगार और मोस्ट वांटेड आतंकवादी दाऊद इब्राहिम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरें है कि दाऊद इब्राहिम की मौत हो गई है।

BHOPAL. मुंबई हमलों का गुनाहगार और मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की मौत हो गई है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि पाकिस्तान के कराची में रह रहे अंडरवर्ल्ड डॉन और भारत का मोस्ट वॉन्टेड आतंकी दाऊद इब्राहिम को जहर दे दिया गया था, जिससे अब उसकी मौत हो गई है। दाऊद की मौत की जानकारी पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकड़ ने कंफर्म भी कर दी है।



पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने किया कंफर्म

दरअसल पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवार उल हक काकड़ ने X पर एक पोस्ट शेयर कर दाऊद इब्राहिम को श्रंद्धाजली भी दी है। उन्होंने लिखा कि मानवता के मसीहा, हर पाकिस्तानी दिल अजीज, हमारे चहेते दाऊद इब्राहिम का अज्ञात जहर खाने से निधन हो गया। उन्होंने कराची के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली।



Screenshot 2023-12-18 120849.png.jpg



बाद में डिलीट किया पोस्ट

प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकड़ ने X पर इब्राहिम को पहले श्रंद्धाजली दी। थोड़ी ही देर बाद उन्होंने उस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया।



दाऊद की हो गई मौत?

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि दाऊद को कराची में जहर देकर मारने की कोशिश की गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि दाऊद से जुड़ी इन खबरों की पुष्टि नहीं हो पाई थी। इसके अलावा इस बात का भी खुलासा नहीं हो पाया है कि उसे किसने जहर दिया था। हालांकि दावा किया जा रहा था कि दाऊद को किसी अनजान शख्स ने जहर दिया था। उसे दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं पाकिस्तान में दाऊद को जहर देने की खबर के बाद सोशल मीडिया सर्वर डाउन की खबर भी सामने आ रही थी।



कौन है दाऊद इब्राहिम ?

आतंकी दाऊद इब्राहिम भारत से भागकर पाकिस्तान में रह रहा था। दाऊद इब्राहिम का जन्म दिसंबर 1955 में महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में हुआ था। उसने मुंबई के अंडरवर्ल्ड पर राज किया। वह 1993 के मुंबई बम विस्फोटों का भी मास्टरमाइंड था। बता दें,इन बम विस्फोटों में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। जबकि हजारों लोग घायल हो गए थे। मुंबई में हुए इस कांड के बाद उसे भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी घोषित किया गया था। इसके बाद वह भागकर दुबई चला गया और फिर पाकिस्तान में रहने लगा था।



Tags:
  • नेशनल न्यूज
  • Dawood Ibrahim in Pakistan
  • Dawood Ibrahim
  • Mumbai attack mastermind Dawood Ibrahim
  • पाकिस्तान में दाऊद इब्राहिम
  • दाऊद इब्राहिम
  • मुंबई हमले के मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम
  • दाऊद इब्राहिम को दिया जहर
  • Dawood Ibrahim died
  • PM of Pakistan confirmed Dawood Ibrahim death
  • Dawood Ibrahim given poison
  • Prime Minister of Pakistan Anwar-ul-Haq Kakar