द सूत्र लेकर आया 'मन मत' : सर्वे में भाग लेकर दीजिए अपनी राय

The Sootr | Nov 25, 2025, 17:32 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में दिसंबर माह में सरकारों के दो साल पूरे हो रहे हैं। 'द सूत्र' लेकर आया है डिजिटल सर्वे 'मन मत'। इसमें जनता अपने विधायक की कार्यप्रणाली, वादों की स्थिति और विकास के बारे में बताएगी। इसमें जनता से जुड़ाव पर सवाल होंगे।

मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़…तीनों राज्यों में दिसंबर के महीने में सरकारों के दो साल पूरे हो रहे हैं। दो साल पहले जनता ने उम्मीदों से भरे जनादेश के साथ नई सरकारों को मौका दिया था। नया नेतृत्व आया। नए वादे आए। नए दावे आए। अब जनता फिर उसी मोड़ पर खड़ी है, जहां वह अपने फैसले की समीक्षा करना चाहती है।



इन दो सालों में क्या आपके इलाके की तस्वीर बदली? क्या विकास ने सच में रफ्तार पकड़ी? क्या आपके जनप्रतिनिधि जमीन पर दिखे? जनता के मन में ऐसे ही सवाल उठ रहे हैं। इसी उद्देश्य से 'द सूत्र' लेकर आया है- "मन मत"। यह तीनों राज्यों का सबसे बड़ा डिजिटल सर्वे है।



द सूत्र के इस सर्वे में जनता खुलकर बता सकेगी कि विधायक ने दो साल में कितना काम किया। वादे पूरे हुए या नहीं हुए। जनता से रिश्ता कितना मजबूत रहा। क्षेत्र में विकास की दिशा तय हुई या अभी भी सब कुछ कागजों में ही दौड़ता रहा।



विधायक की परफॉर्मेंस कैसी रही? पिछले 2 साल यानी … 24 महीने या यूं कहें कि 730 दिन में आपके विधायक ने क्या किया? जैसे सवालों पर इस सर्वे में जनता अपने अनुभवों के आधार पर साफ तौर पर बता सकेगी। सिर्फ कामकाज ही नहीं, जनता यह भी बताएगी कि व्यवहार कैसा रहा? लोगों से मिलना-जुलना कैसा रहा?



द सूत्र की पहल: वोटर नहीं, नागरिक बनिए…

'द सूत्र' की पत्रकारिता हमेशा जनहित और सामाजिक सरोकारों पर आधारित रही है। हम मानते हैं कि लोकतंत्र तभी मजबूत रह सकता है, जबकि जनता सिर्फ एक दिन की वोटर बनकर न रह जाए। उसे हमेशा, लगातार जागरूक रहकर अपना नागरिक धर्म निभाना पड़ेगा। ये सर्वे इसी सोच का नतीजा है।



आपकी राय ही असली फैसला

लोकतंत्र में जनता अंतिम फैसला करती है। यह डिजिटल सर्वे उसी हक को और मजबूत बनाता है। आप सर्वे में हिस्सा लेकर न केवल अपने विधायक की परफॉर्मेंस सामने ला सकते हैं, बल्कि अपने इलाके की वास्तविक स्थिति का आईना भी दिखा सकते हैं।



अगर आप मध्यप्रदेश, राजस्थान या छत्तीसगढ़ से हैं तो नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर अपनी राय दर्ज करें। सर्वे बहुत आसान है। आप जिस राज्य के निवासी हैं, वहां की लिंक पर क्लिक करें। एक गूगल फॉर्म खुलेगा सवालों के विकल्प चुनकर अपनी राय दर्ज करें। कुछ ही मिनट में आपका वोट दर्ज हो जाएगा।



1. मध्यप्रदेश की जनता के लिए लिंक





2. छत्तीसगढ़ की जनता के लिए लिंक





3. राजस्थान की जनता के लिए लिंक



टाइम लाइन भी समझ लीजिए

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा चुनाव साथ होते हैं। चुनाव के बाद मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी की मौजूदगी में 13 दिसंबर 2023 को पद व गोपनीयता की शपथ ली थी। राजस्थान में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने 14 दिसंबर 2023 को पद संभाला था।



द सूत्र भी अपने सर्वे को सरकार के दो साल होने के मौके पर जनता के सामने रखेगा। 13 दिसंबर को तीनों राज्यों के नतीजे सार्वजनिक किए जाएंगे। फिर कुछ दिन के अंतराल से तीनों राज्यों का अलग अलग रिजल्ट बताया जाएगा। आखिर में तीनों राज्यों की विधानसभा सीटों के परिणाम जिलावार जारी किए जाएंगे।



...तो हो जाइए तैयार!



अब आपकी बारी है।





द सूत्र मन मत सर्वे में राजस्थान सरकार, छत्तीसगढ़ सरकार और मध्यप्रदेश सरकार की कार्यक्षमता और जनता की राय को शामिल किया गया है।



Tags:
  • राजस्थान सरकार
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • भजन लाल शर्मा
  • विधानसभा चुनाव
  • विष्णुदेव साय
  • द सूत्र
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • डॉ.मोहन यादव
  • द सूत्र मन मत
  • मन मत