IT रिटर्न नहीं भरने वाली उषा की संपत्ति 8 गुना बढ़ी, कांग्रेस के सत्तू 72, जीतू 18 और BJP के वर्मा के पास 11 Cr. की संपत्ति

BP Shrivastava | Oct 26, 2023, 24:00 IST
IT रिटर्न नहीं भरने वाली उषा की संपत्ति 8 गुना बढ़ी, कांग्रेस के सत्तू 72, जीतू 18 और BJP के वर्मा के पास 11 Cr. की संपत्ति
इंदौर में प्रत्याशियों द्वारा भरे गए नामांकन से मौजूदा मंत्री उषा ठाकुर की संपत्ति में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ठाकुर आयकर रिटर्न नहीं भरती हैं और उनकी कोई तय सालाना आय नहीं है।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर में प्रत्याशियों द्वारा भरे गए नामांकन से मौजूदा महू से बीजेपी विधायक और मंत्री उषा ठाकुर की संपत्ति में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ठाकुर आयकर रिटर्न नहीं भरती हैं और उनकी कोई तय सालाना आय नहीं है। बीते चुनाव के दौरान 2018 में उनकी कुल चल संपत्ति सवा सात लाख रुपए मात्र थी, खाते में मात्र सवा लाख रुपए थे। उनके पास अचल संपत्ति नहीं है, लेकिन इस बार भरे गए नामांकन पत्र में बताया गया कि वह रिटर्न नहीं भरती हैं। सालाना आय तय नहीं है, लेकिन उनके बैंक खाते में अब 45.78 लाख रुपए जरूर हैं और कुल संपत्ति अब 58.72 लाख रुपए हो चुकी है। यानी आठ गुना से ज्यादा बढ़ चुकी है। उनके पास एक नई कार है जिस पर अभी भी 82 हजार का लोन बकाया है और एक रिवाल्वर और एक बाइक है, बाकी अचल संपत्ति कुछ भी नहीं है। कमाई मंत्री के रूप में प्राप्त वेतन मात्र है।



USha page 1.jpg


Usha page 2.jpg


अभी तक जिले के सबसे धनी प्रत्याशी सत्तू पटेल के पास 72 करोड़ की संपत्ति



  • इंदौर विधानसभा पांच से नामांकन दाखिल करने वाले कांग्रेस के सत्यनारायण पटेल (पत्नी की संपत्ति सहित) कुल 72 करोड़ की संपत्ति के मालिक है।
  • पटेल के पास 2.10 करोड़ की चल संपत्ति है जो बीते चुनाव के दौरान 67 लाख रुपए ही थी, उनकी सालाना आय 93 लाख रुपए है। कार नहीं है लेकिन एक ट्रैक्टर है। पिस्टल भी है।
  • वहीं अचल संपत्ति में उनके पास 31.65 करोड़ की संपत्ति है।
  • पत्नी के पास चल संपत्ति 3.74 करोड़ रुपए है जो बीते चुनाव के दौरान 1.37 करोड़ रुपए मात्र थी। वहीं अचल संपत्ति 33.87 करोड़ है जो बीते चुनाव के दौरान 27.59 करोड़ रुपए थी। उनके पास 78 लाख के जेवर है। सालाना आय 79 लाख प्रति साल है।

जीतू पटवारी के पास 18 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति



राउ विधानसभा के कांग्रेस विधायक और कांग्रेस के प्रत्याशी जीतू पटवारी की संपत्ति इस तरह है।



  • जीतू की सालाना आय 16.52 लाख रुपए प्रति साल है, उनके पास 49 लाख की कुल चल संपत्ति है, जेवर नहीं है। बीते चुनावप के दौरान चल संपत्ति 30 लाख रुपए थी।
  • जीतू के पास अचल संपत्ति 9.69 करोड़ रुपए है जो बीते चुनाव के दौरान 8.63 करोड़ रुपए थी।
  • जीतू की पत्नी के पास चल संपत्ति 8.67 लाख है जो अचलसंपत्ति 7.43 करोड़ रुपए है।
  • कुल बैंक लोन दोनों पर मिलाकर नौ करोड़ रुपए है।
  • जीतू पटवारी पर धारा 188 के दस केस दर्ज है, जिसमें एक केस में छह माह की सजा भी सुनाई गई है।

राउ से बीजेपी प्रत्याशी मधु वर्मा की यह है 11.50 करोड़ की संपत्ति



  • मधु वर्मा के पास चल संपत्ति 19.76 लाख है औऱ् पत्नी के पास 1.05 करोड़ है।
  • मधु वर्मा के पास चल संपत्ति 4.23 करोड़ और पत्नी के पास 6.10 करोड़ रुपए है।
  • साल 2018 के चुनाव के दौरान उनकी चल संपत्ति 18.40 लाख और अचल संपत्ति 2.42 करोड़ रुपए थी। पत्नी के पास चल संपत्ति 40 लाख और अचल 4.21 करोड़ रुपए थी।

पिंटू जोशी का खाता और जमीन राजस्थान में भी



  • इंदौर विधानसभा तीन के कांग्रेस प्रत्याशी पिंटू जोशी की चल संपत्ति 99 लाख रुपए है, उनके बैंक खाते कुशलगढ़ बांसवाडा (राजस्थान) में भी खुले हुए हैं। वहीं उनकी सालाना आय 6.55 लाख रुपए है।
  • पिंटू की अचल संपत्ति भी राजस्थान में ही है उनके पास पैतृक जमीन है और इसकी कीमत 1.23 करोड़ रुपए है।
  • पिंटू पर पत्थरबाजी, रास्ता रोकने और प्रतिबंधित परिसर में प्रवेश करने संबंधी केस दर्ज है।
  • पत्नी की सालाना आया पांच लाख रुपए है और चल संपत्ति 52.68 लाख रुपए है। उनके पास अचल संपत्ति नहीं है।
Tags:
  • Indore News
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • इंदौर समाचार
  • Indore candidates filed nomination
  • Usha Thakur did not file IT exam
  • Usha's wealth increased 8 times
  • इंदौर के प्रत्याशियों ने नामांकन भरा
  • उषा ठाकुर आईटी निटर्न नहीं भरतीं
  • उषा की संपत्ति 8 गुना बढ़ी