नहीं रहे रंगमंच के दिग्गज अभिनेता आलोक चटर्जी

Ravi Singh | Jan 07, 2025, 17:59 IST
Alok Chatterjee passes away Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर आ रही है. आपको बता दें कि जाने-माने थिएटर एक्टर आलोक चटर्जी का 64 साल की उम्र में निधन हो गया, उनके निधन से शोक की लहर है

Alok Chatterjee passes away : रंगमंच के दिग्गज अभिनेता आलोक चटर्जी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि चटर्जी ने सोमवार रात करीब बारह बजे भोपाल में अंतिम सांस ली। चटर्जी 64 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।



इरफान खान से थी गहरी दोस्ती

आलोक चटर्जी मध्य प्रदेश स्कूल ऑफ ड्रामा (एमपीएसडी) के पूर्व निदेशक भी थे। वह अभिनेता ओम पुरी के बाद एनएसडी (नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा) के दूसरे गोल्ड मेडलिस्ट थे। आलोक चटर्जी की हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता इरफान खान से भी गहरी दोस्ती थी। दोनों ने 1984 से 1987 तक नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एक साथ पढ़ाई की थी।



संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड से सम्मानित

दोनों ने तीन साल तक नाटकों में मुख्य भूमिकाएं भी निभाईं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आलोक चटर्जी कोसंगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। चार दिन बाद (11 जनवरी) उनका जन्मदिन था।



किडनी और पैंक्रियाज में थी दिक्कत

रंगमंच कलाकार बालेंद्र बालू ने बताया कि सोमवार रात करीब 11-12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे कई बीमारियों से पीड़ित थे। उन्हें किडनी और पैंक्रियाज में भी दिक्कत थी। वे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे। उनके शरीर में संक्रमण फैल गया था। इस कारण उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।



स्वर्ण पदक पाने वाले दूसरे व्यक्ति

मध्य प्रदेश के दमोह में जन्मे आलोक चटर्जी 8वीं कक्षा पास करने के बाद जबलपुर चले गए थे। इसके बाद वे भोपाल में बस गए। बाद में उन्होंने दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ड्रामा में डिग्री हासिल की। ​​आलोक चटर्जी एनएसडी से सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए स्वर्ण पदक पाने वाले दूसरे व्यक्ति थे। उनसे पहले दिग्गज फिल्म स्टार ओम पुरी को नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से स्वर्ण पदक मिला था।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • आलोक चटर्जी
  • Alok Chatterjee