CM Mohan Yadav का ये अलग अंदाज देखा नहीं होगा | दो दिन में दिए दो बयान
Atul Dwivedi | Mar 06, 2024, 18:22 IST
सीएम मोहन यादव ( CM MOHAN YADAV ) का एक अलग अंदाज इन दिनों देखने को मिल रहा है। भिंड में सहकारिता एवं किसान सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे सीएम मोहन यादव ( CM MOHAN YADAV ) ने साफ कह दिया कि ये बीजेपी के लोगों की सरकार है सारी समस्याओं का निदान कर देते हैं..अब ये पहला मौका नहीं है जब सीएम का ऐसा कोई बयान सामने आया हो...हमने आपको बीते मंगलवार को ही एक खबर दिखाई थी जिसमें सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में कहा था कि सरकार दवाब में आने वाली नहीं है किसी के पेट में मरोड़ उठती हो तो उठे..अब सीएम मोहन यादव के इन दोनों बयानों को सुनने के बाद तो यही लगता है कि सीएम एक अलग अंदाज में काम कर रहे हैं...और सरकार अब किसी के दवाब में आकर फैसले लेने वाली नहीं है...क्योंकि अभी लोकसभा चुनाव हैं..और राहुल गांधी भी प्रदेश में अपनी न्याय यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं तो जाहिर है सीएम शायद ये साफ कर देना चाहते हैं कि काम तो वो अपने हिसाब से ही करेंगे।
और वीडियो देखें...
https://youtu.be/plbRpKCFIaY?si=AcgYqRCs4d397NWj
https://youtu.be/PxwviXzLUuk?si=VSycsE1EMgQx4GWa
और वीडियो देखें...
https://youtu.be/plbRpKCFIaY?si=AcgYqRCs4d397NWj
https://youtu.be/PxwviXzLUuk?si=VSycsE1EMgQx4GWa