MP में तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले, वरूण कपूर को बनाया गया डीजी जेल

Jitendra Shrivastava | Jul 31, 2025, 18:42 IST
Photograph: (THESOOTR)
वरुण कपूर को नया डीजी जेल नियुक्त किया गया है। गृह विभाग ने गुरुवार को आदेश जारी किया। इससे पहले निवर्तमान जेल डीजी जीपी सिंह गुरुवार को रिटायर हो गए।

मध्य प्रदेश शासन ने गुरुवार को भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें तीन आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें एक जगह से दूसरी जगह भेजा गया है। वरुण कपूर को नया डीजी जेल नियुक्त किया गया है। गृह विभाग ने गुरुवार को इसके आदेश जारी कर दिए। इससे पहले निवर्तमान जेल डीजी जीपी सिंह रिटायर हो गए।



3 IPS अधिकारियों के तबादले

मध्य प्रदेश गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले किए हैं। जिन आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है वे वर्तमान में अलग-अलग जिलों में जिम्मेदारी निभा रहे थे।



मो. शाहिद अबसार लंबे समय से आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के महानिदेशक (EOW) के तौर पर भोपाल में जमे हुए थे, अब इन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (चयन एवं भर्ती), पुलिस मुख्यालय, भोपाल और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पीटीआरआई तथा संचालक, म.प्र. पुलिस अकादमी, भौंरी, भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है।



देखें लिस्ट...



क्र. संख्याअधिकारी का नामवर्तमान पोस्टिंगनई पोस्टिंग
1वरुण कपूर (1991)विशेष महानिदेशक, पुलिस आर.ए.पी.टी.सी., इन्दौरमहानिदेशक, जेल, म.प्र. भोपाल (सेवाएं जेल विभाग को सौंपते हुए)
2मो. शाहिद अबसार (1996)अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, भोपालअतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (चयन एवं भर्ती), पुलिस मुख्यालय, भोपाल और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पीटीआरआई तथा संचालक, म.प्र. पुलिस अकादमी, भौंरी, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार (सेवाएं सा.प्र.वि. से वापस लेते हुए)
3मोहम्मद यूसुफ कुरैशी (2010)उप पुलिस महानिरीक्षक, सायबर सेल, पुलिस मुख्यालय, भोपालउप पुलिस महानिरीक्षक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, भोपाल (सेवाएं सा.प्र.वि. को सौंपते हुए)
4चंद्रशेखर सोलंकी (2006)पुलिस महानिरीक्षक, विसबल, इन्दौर रेंजअस्थाई रूप से पुलिस महानिरीक्षक, आर.ए.पी.टी.सी, इन्दौर (आगामी आदेश पर्यन्त का अतिरिक्त प्रभार)
IPS officers transferred


आईपीएस ट्रांसफर | एमपी आईपीएस ट्रांसफर मध्यप्रदेश पुलिस



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश पुलिस
  • एमपी आईपीएस ट्रांसफर
  • तबादले
  • आईपीएस ट्रांसफर