MP Lok Sabha Result 2024 : टीकमगढ़ लोकसभा सीट से BJP के वीरेन्‍द्र कुमार 4 लाख 3 हजार 312 वोट से जीते

Pratibha ranaa | Jun 04, 2024, 23:29 IST
THESOOTR
मध्य प्रदेश की टीकमगढ़ लोकसभा सीट एससी के लिए आरक्षित सीट है। इस लोकसभा के अंतर्गत 8 विधानसभा आती हैं। इनमें से 5 सीट- जतारा, निवाड़ी, महाराजपुर, छतरपुर और बिजवार में भाजपा के विधायक हैं।

MP Lok Sabha Result 2024 : मध्य प्रदेश की टीकमगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक 4 लाख 3 हजार 312 वोट से जीत गए हैं। यह सीट एससी के लिए आरक्षित थी। खटीक ने कांग्रेस के पंकज अहिरवार को हराया है। इस लोकसभा के अंतर्गत 8 विधानसभा आती हैं। इनमें से 5 सीट- जतारा, निवाड़ी, महाराजपुर, छतरपुर और बिजवार में भाजपा के विधायक हैं। इसके अलावा 3 सीटें टीकमगढ़, पृथ्वीपुर और खरगापुर में कांग्रेस के विधायक हैं।टीकमगढ़ लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान हुए थे। यहां कुल 18,26,585 मतदाता हैं। इनमें से 10,96,023 ने वोटिंग की थी। टीकमगढ़ में वोटिंग परसेंट 60 प्रतिशत रहा था।



2024 का समीकरण


टीकमगढ़ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने सात बार के सांसद 70 वर्षीय डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक पर फिर एक बार भरोसा जताया था। वे केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं।खटीक के सामने कांग्रेस पार्टी ने पंकज अहिरवार को चुनावी मैदान में उतारा था। वे कांग्रेस के एससी विभाग के उपाध्यक्ष हैं।





























साल


जीत


वोट मार्जिन


2024

डा. वीरेन्‍द्र कुमार (बीजेपी)4,03,312

2019


वीरेंद्र खटीक (बीजेपी)


3,48,059


2014


वीरेंद्र खटीक (बीजेपी)


2,08,731



Tags:
  • टीकमगढ़ लोकसभा सीट
  • MP Lok sabha result 2024